सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Officials should listen to the complaints of the people from 10 am to 12 noon.

Bhadohi News: सुबह 10 से 12 बजे तक लोगों की शिकायतें सुनें अधिकारी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Officials should listen to the complaints of the people from 10 am to 12 noon.
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आयोजित जनसुनवाई में जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने ग्रामीण क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने लापरवाह कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए शिकायतों के त्वरित और पारदर्शी निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग अपने यहां प्राप्त शिकायतों के निस्तारण को प्राथमिकता दें और किसी भी प्रकरण को लंबित न रखें। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक अपने कार्यालय कक्ष में उपस्थित रहकर आमजन की शिकायतें सुनें और उनका मौके पर ही निस्तारण करने का प्रयास करें। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed