सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Posing as a courier company agent, got the QR code scanned, 55 thousand deducted from the account

Bhadohi News: कूरियर कंपनी का एजेंट बनकर क्यूआर कोड स्कैन कराया, खाते से कटे 55 हजार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Posing as a courier company agent, got the QR code scanned, 55 thousand deducted from the account
विज्ञापन
भदोही। साइबर हेल्प डेस्क टीम ने सोमवार को साइबर ठगी के शिकार हुए तुलसीचक निवासी कैलाश नाथ सिंह के खाते में 55 हजार 800 रुपये वापस कराए। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने चेन्नई से अपने निवास स्थान पर कुछ सामान कूरियर किया था। साइबर ठगों ने फोन करके बताया कि आपका पिन कोड गलत है। इसके लिए 10 रुपये का शुल्क लगेगा। साइबर ठगों ने एक बार कोड भेजा। उन्होंने जैसे ही बार कोड को स्कैन किया।
Trending Videos

उनके खाते से दो बार में 55 हजार 800 रुपये कट गए। उन्होंने इसकी शिकायत साइबर टीम से की। साइबर टीम ने बैंक से संपर्क करके खाते को होल्ड करा दिया। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि साइबर ठगों के बहकावे में आने से बचें। साइबर ठगी होने पर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। किसी अंजान व्यक्ति के कहने पर कोई एप डाउनलोड न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed