सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   SIR: Audience tracked the progress, officials presented the report card

एसआईआर : प्रेक्षक ने जानी प्रगति, अधिकारियों ने रखा रिपोर्ट कार्ड

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
SIR: Audience tracked the progress, officials presented the report card
तहसील ज्ञानपुर में निरीक्षण करते आयुक्त विंध्याचल मंडल राजेश प्रकाश। स्रोत सुचना विभाग - फोटो : 1
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के प्रेक्षक एवं आयुक्त विंध्याचल मंडल राजेश प्रकाश सोमवार को जिले में पहुंचे। उन्होंने एसआईआर के कार्यों का निरीक्षण किया। कलेक्ट्रेट में बैठक के दौरान अब तक की प्रगति जानी। राजनीतिक दलों की शिकायतों को सुनकर निस्तारण करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। मंडलायुक्त ने सुबह 11 बजे ज्ञानपुर तहसील का निरीक्षण किया। यहां पर बूथों के अनमैप्ड मतदाताओं को जारी नोटिस की सुनवाई को देखा। निरीक्षण के दौरान ज्ञानपुर विधानसभा के नायब तहसीलदार कोनियां ने बताया कि आज तक 989 मतदाताओं को नोटिस देकर सुनवाई के लिए बुलाया गया। इसमें 348 मतदाताओं की सुनवाई पूर्ण कर ली गई हैं। औराई विधानसभा के भूमि संरक्षण अधिकारी ने बताया कि 885 में 260 की सुनवाई की गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि 1494 में 445 की सुनवाई हो चुकी है। कलेक्ट्रेट में एसआईआर की समीक्षा में बताया गया कि सभी तहसीलों में फॉर्म छह, सात और आठ का वितरण कर उसे भरवाया गया है। भदोही में 17 हजार 809, ज्ञानपुर में 14 हजार 459 और औराई में 14 हजार 593 फॉर्म छह प्राप्त हुए। जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेष कुमार ने निर्देश दिया कि अभी तक प्राप्त फॉर्म छह की संख्या कम है, इसमें वृद्धि होना चाहिए। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया कि अभी पुनरीक्षण का कार्यक्रम गतिमान है, आपके पास मौका है, अपने बीएलए के माध्यम से 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले एवं छूटे लोगों का नाम फॉर्म छह भरकर जमा कराएं। बैठक में बताया गया कि सपा, भाजपा और बसपा की ओर से 1256 बीएलए, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की ओर से 21 बीएलए नियुक्त किए गए हैं। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 28 अक्तूबर 2025 से एक फरवरी 2026 तक कुल 46 हजार 861 फार्म छह, 955 फार्म सात, और 9305 फार्म आठ प्राप्त हुए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed