सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The road patching done three days ago started breaking apart on the fourth day.

Bhadohi News: तीन दिन पहले हुई सड़क की पैचिंग, चौथे दिन हीं बिखरने लगीं गिट्टियां

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
The road patching done three days ago started breaking apart on the fourth day.
नेवाजीपुर से सेमराध मार्ग पर पैचिंग के बाद बिखर रही गिट्टीयां। संवाद
विज्ञापन
जंगीगंज। डीघ ब्लॉक के नेवाजीपुर-सेमराध मार्ग पर लोक निर्माण विभाग की ओर से तीन दिन पहले गड्ढे भरे गए, लेकिन अगले ही दिन से गिट्टियां बिखरने लगी हैं। इससे वाहन सवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर ग्रामीण मुखर हो गए हैं। निर्माण की जांच कराकर संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की गई है। जंगीगंज-धनतुलसी मार्ग से नेवाजीपुर से सेमराध मार्ग की लंबाई करीब आठ किलोमीटर है। करीब एक महीने तक चले कल्पवास मेले एवं सेमराध मंदिर जाने के लिए हर रोज बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं। यही नहीं उक्त मार्ग से 50 से अधिक गांव जुड़े हैं। सात दिन पहले लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क पैचिंग का काम कराया जा रहा है। एक तरफ से पैचिंग हो रही है तो दूसरी तरफ गिट्टियां उखड़ रहीं हैं। ठेकेदार और विभागीय लापरवाही के कारण सड़क की हालत ठीक नहीं है। जो कहीं न कहीं निर्माण कार्य में लापरवाही और पैचिंग में घटिया सामग्री या मिलावट का खेल है। स्थानीय निवासी पंचम यादव, राहुल पांडेय, पृथ्वीराज सिंह, प्रदीप मिश्रा, योगेश पांडेय, चंद्रेश सिंह ने पैचिंग कार्य की जांच कराने की मांग की है। सहायक अभियंता लोक निर्माण सुभाष चंद्र मौर्य ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed