सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Six candidates pass the district-level physical test for sports hostels

Bhadohi News: खेल छात्रावासों के लिए जिला स्तरीय फिजिकल टेस्ट में छह अभ्यर्थी पास

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Six candidates pass the district-level physical test for sports hostels
छात्रावासों में प्रवेश के लिए के लिए फिजिकल टेस्ट में भाग लेते किशोर। स्रोत- स्टेडियम
विज्ञापन
भदोही। आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए जिलास्तरीय चयन ट्रायल में सोमवार को छह खिलाड़ियों का चयन हुआ। सोमवार को बालक वर्ग का ट्रायल लिया गया। मंगलवार को बालिकाओं का फिजिकल टेस्ट होगा। 15 वर्ष के वर्ग में चयनित खिलाड़ी 27 मार्च को मंडलीय ट्रायल में हिस्सा ले सकेंगे। उप क्रीड़ाधिकारी धमेंद्र कुमार ने बताया कि 15 वर्ष के बालक वर्ग में कुश्ती, हाॅकी और फुटबॉल में चयन ट्रायल के लिए फिजिकल टेस्ट में केवल सात खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें कुश्ती के लिए रेहान अली, हॉकी के लिए अंकुश यादव, लकी मौर्य, आर्यन राय व समर मौर्य तथा फुटबाल के लिए दिनेश यादव चयनित किए गए। उप क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि यह उन्होंने पहली बाधा पार की है। मंडलीय स्तर पर चयनित होने के बाद उन्होंने उन्हें प्रदेश स्तरीय कैंप में भाग लेने का मौका मिलेगा। इसके आधार पर खेल छात्रावासों में प्रवेश दिया जाएगा। फिजिकल टेस्ट लेने विनय कुमार, मुनौव्वर हुसैन, बिंदु सिंह व माजिद अली आदि रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed