{"_id":"69c2f097cea789785b08e0a7","slug":"the-electricity-at-gopiganj-phc-has-been-cut-for-seven-days-opd-is-running-in-the-dark-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-140770-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सात दिन से कटी है गोपीगंज पीएचसी की बिजली, अंधेरे में चल रही ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सात दिन से कटी है गोपीगंज पीएचसी की बिजली, अंधेरे में चल रही ओपीडी
विज्ञापन
अर्बन पीएचसी गोपीगंज में बिजली न होने से छाया अंधेरा। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जनपद की बिजली व्यवस्था प्रीपेड होते ही नगरीय क्षेत्रों में किराए के भवनों में चल रहे पीएचसी के सामने नई समस्या खड़ी हो गई है। स्मार्ट प्रीपेड मीटर का बैलेंस शून्य होते ही बिजली कट जा रही है। 12 हजार रुपये बिल बकाया होने के कारण गोपीगंज अर्बन पीएचसी की बिजली 18 मार्च से कट गई है। वहीं, मंगलवार को नईबाजार अर्बन पीएचसी में लगे स्मार्ट प्रीपेड मीटर का बैलेंस शून्य होने के कारण चार घंटे तक बिजली गुल रही। मीटर रिचार्ज होने के बाद शाम को आपूर्ति बहाल हुई है। गोपीगंज पीएचसी में 70 से 80 मरीज ओपीडी में आते हैं। कुछ मरीज यहां भर्ती भी किए जाते हैं। जिले में गोपीगंज, खमरियां, नई बाजार में अर्बन पीएचसी संचालित होती है। सबसे ज्यादा भीड़ गोपीगंज में होती है। मंगलवार को पीएचसी में डॉ. अखिलेश सिंह अपने केबिन की खिड़की खोलकर मरीजों का उपचार कर रहे थे। वार्ड में एक मरीज भर्ती था।
30 हजार रुपये है भवन का किराया, तीन महीने से नहीं हुआ भुगतान
जिस भवन में पीएचसी संचालित हो रही है उसका किराया 30 हजार रुपये है। इसके अलावा बिजली का बिल अलग से विभाग भुगतान करता है। छह महीने पहले केंद्र पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाया गया था। मकान मालिक विजय नाथ मौर्या ने बताया कि तीन महीने से किराया नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बजट नहीं होने का हवाला दे रहे हैं। इस कारण मीटर भी रिचार्ज नहीं हुआ है।
बाजार में चार्ज हो रही है इन्वर्टर की बैटरी, दो दिन मिलता है बैकअप
गोपीगंज पीएचसी के स्वास्थ्य कर्मी बाजार में इन्वर्टर की बैटरी चार्ज करवा रहे हैं। दो दिन तक बैटरी का बैकअप मिलता है। दो कक्ष में लाइट जलाई जाती है। अन्य कमरों में अंधेरा रहता है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अखिलेश सिंह सहित 12 कर्मचारी यहां तैनात हैं।
मरीज ने बताया
10 दिन पहले दवा लेनी आई थी, तो पंखा चल रहा था। इस बार अंधेरा है। बाहर पर्चा बन रहा है। घुटनों में दर्द था, जांच कराकर दवा ली हूं। - बरमदेवी निवासी गेराई।
मौसमी बीमारी से परेशान हूं। अस्पताल में अंधेरा है। कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। सिर्फ डॉक्टर साहब के कमरे में लाइट जल रही है। अभी गिरने से बची हूं। - मीना सिंह, अंजनी मोहाल।
पीएचसी की ये है व्यवस्था
- डॉक्टर सहित 12 स्वास्थ्यकर्मी तैनात
- साल 2024, अगस्त से केंद्र का संचालन
- 30 हजार रुपये है भवन का किराया
- छह महीने पहले लगा है स्मार्ट प्रीपेड मीटर
- हर दिन 70 से 80 मरीजों की होती है ओपीडी
नई बाजार पीएचसी की बिजली चालू हो गई है। वहां का मीटर आज रिचार्ज किया गया है। गोपीगंज पीएचसी का मीटर बुधवार को रिचार्ज किया जाएगा। संबंधित चिकित्साधिकारी से पूछेंगे कि इस तरह की लापरवाही क्यों बरती गई। -
डॉ. एसके चक, सीएमओ भदोही
Trending Videos