सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The forest department will plant 25 thousand mahua trees

Bhadohi News: 25 हजार महुआ के पौधे रोपेगा वन विभाग

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
The forest department will plant 25 thousand mahua trees
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में इस साल भी थीम बेस 25 हजार महुआ के पेड़ों का रोपण किया जाएगा। वन विभाग की ओर से इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। ये सभी पौधे एक ही क्षेत्र में रोपे जाएंगे। इसका उद्देश्य यह है कि क्षेत्र के जलस्तर में सुधार किया जा सके। वन विभाग की नर्सरी में करीब 30 हजार महुआ के पौधे तैयार किए जा रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण और जन जागरूकता बढ़ाने के लिए थीम-आधारित पौधारोपण प्रभावी पहल है। इस थीम पर पौधरोपण होने से न सिर्फ सुंदरता दिखती है, बल्कि सघन वन क्षेत्र भी बनता है। इसे या तो एक ही स्थान पर या फिर सड़क के किनारे रोपित किया जाता है। रोपित पौधों की ऊंचाई एक बराबर होती है। खासकर यह पौधे चार फीट के ऊपर होते हैं। वन विभाग ऐसी ही जगह या सड़क का चयन करने मेें जुटा है। जमीन चिह्नित होने पर बारिश के सीजन में ये पौध रोपे जाएंगे। यदि जगह नहीं मिलती है, तो जिले के अलग-अलग स्थानों पर पौधे रोपित किए जाएंगे। जिले के 18 नर्सरी में करीब 16 लाख पौधे तैयार किए जा रहे हैं। इस साल मानसून सीजन में 12 लाख 50 हजार पौधे रोपित करने का लक्ष्य है।
Trending Videos



थीम बेस पर 25 हजार महुआ के पौधे लगाने की योजना बनी है। इसके लिए जमीन चिह्नित की जा रही है। मानसून सत्र में पौधरोपण किया जाएगा। - विवेक यादव, डीएफओ, भदोही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article