सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The late prince will receive the Sangeet Natak Akademi Award for theater

Bhadohi News: दिवंगत राजकुमार को रंगमंच के लिए मिलेगा संगीत नाटक एकेडमी पुरस्कार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
The late prince will receive the Sangeet Natak Akademi Award for theater
स्व. राजकुमार श्रीवास्तव।
विज्ञापन
Trending Videos

ज्ञानपुर। वार्ड नंबर आठ के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी दिवंगत राजकुमार श्रीवास्तव को साल 2024 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें रंगमंच और नौटंकी निर्देशन के लिए प्राप्त हुआ है। साल 2024 में 72 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। उनके बेटे ऋतुराज श्रीवास्तव ने बताया कि उनका जन्म 30 दिसंबर 1954 को हुआ था। उन्होंने अपने जीवन काल में 150 से अधिक नौटंकियां लिखीं। उसका निर्देशन भी किया। इसमें सबसे प्रमुख बहुरूपिया, बूढ़ी काकी, अंधेर नगरी, पंच परमेश्वर, कफन नौटंकी खूब चर्चित रही। रंगमंच के लिए ही इन्हें साल 2006 में राष्ट्रपति के हाथों सम्मान प्राप्त हुआ था। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सैकड़ों सम्मान प्राप्त हुए हैं। बताया कि पिता जी ने लंगड़ी आंधी और ये कैसी मजबूरी जैसी फिल्मों में भी काम किया है। इसके अलावा जिले के शहीद झूरी सिंह पर आधारित नाटक को लिखने के साथ-साथ देश के कई मंचों पर उसका निर्देशन भी किया। संगीत नाटक अकादमी के लिए उनका चयन होने पर उनके परिवार में बेटी ऋचा श्रीवास्तव, बहू प्रीति श्रीवास्तव समेत तमाम लोगों ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed