सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The maximum temperature rose by three degrees in two days

Bhadohi News: दो दिन में तीन डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
The maximum temperature rose by three degrees in two days
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में रोजाना मौसम का मिजाज बदल रहा है। तेज धूप, गर्म हवाओं से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रविवार की अपेक्षा सोमवार को तापमान में एक डिग्री की बढ़ोत्तरी देखी गई। अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 48 घंटे में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। बीते सप्ताह भर से मौसम में रोजाना परिवर्तित हो रहा है। धूप, छांव के बीच बूंदाबांदी की स्थिति बनी है। रविवार सुबह नौ बजे से ही तेज धूप और गर्म हवाओं का अहसास लोगों को होने लगा। जिससे दिनभर उमस और गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा।
Trending Videos

दोपहर को सड़कों पर अन्य दिनों की अपेक्षा सन्नाटा रहा। तेज धूप बदन को काट रहा था। सफर के दौरान राहगीर सर पर गमछा बांध कर निकले। दोपहर में लू का अहसास हुआ, लेकिन दोपहर तीन बजे के करीब अचानक से हवा की दिशा बदली, पूरवा से पछुआ हवा 35 किलोमीटर की रफ्तार से चली। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजीत चतुर्वेदी ने बताया कि आगामी दो-तीन दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की उम्मीद है। कहा कि दोपहर के समय बिना काम के घरो से बाहर न निकलें। पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेहत का कैसे रखें ध्यान
- पौष्टिक भोजन करें।
- तला भूना खाने से बचें।
- 24 घंटे में पांच लिटर से अधिक पानी पीएं।
- बिना काम के घरों से बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed