सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The responsible people forgot to make the incomplete road, potholes increased the problem

Bhadohi News: अधूरी सड़क बना भूले जिम्मेदार, गड्ढों ने बढ़ाई मुश्किल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
The responsible people forgot to make the incomplete road, potholes increased the problem
विज्ञापन
दुर्गागंज। कार्यदायी संस्था की उदासीनता कहें या बजट की कमी। अभोली ब्लॉक के हरीपट्टी पंचायत भवन से होकर यादव बस्ती होते हुए कनकपुर गांव को जोड़ने वाली सड़क आधी अधूरी ही बनाई गई है। दो किमी लंबी सड़क में 1700 मीटर बनाई गई जबकि 300 मीटर कच्ची छोड़ दी है। सड़क पर जगह-जगह करीब दो फीट तक के गड्ढे हैं। इससे आवागमन के दौरान राहगीरों को दिक्कतें होती है। उक्त मार्ग दानुपुर कर्बला मैदान से होकर प्रतापसिंह पट्टी, हरीपट्टी पंचायत भवन तक जाती है। पिछले दिनों करीब 31 लाख की लागत से सड़क बनाई गई। आधी सड़क बनाकर कार्यदायी संस्था के ठेकेदार गायब हो गए।
Trending Videos

दानुपुर से हरीपट्टी पंचायत भवन तक सड़क मरम्मत हुई है जबकि हरीपट्टी पंचायत भवन से यादव बस्ती होते हुए मतेथू मजार और कनकपुर की तरफ जाने वाली सड़क 300 मीटर तक नहीं बनाई गई। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से सड़क मरम्मत या निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। निशांत कुमार पाठक, वैभव पाठक, सचिन मिश्रा, विशाल पांडेय, गणेश दुबे आदि ने जिलाधिकारी से कच्ची मार्ग को पक्की कराने की मांग किया है। अवर अभियंता लोक निर्माण भास्कर ने बताया कि उक्त सड़क जिला पंचायत ने बनाया है। किन कारणों से काम पूरा नहीं हो सका है उसके लिए लिखापढ़ी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed