सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The Yadav community protested against the film

Bhadohi News: फिल्म के विरोध में यादव समाज ने किया प्रदर्शन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
The Yadav community protested against the film
जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते अखिल भारतीय यादव महासंघ के लोग। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अखिल भारतीय यादव महासंघ के लोगों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर यादव जी की लवस्टोरी के नाम से बनी फिल्म का विरोध जताया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था कि फिल्म यादव समाज की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से बनाई गई है। मांग किया कि फिल्म के रिलीज पर तत्काल रोक लगाई जाए। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव रामधर यादव ने बताया कि कुछ अराजक व असमाजिक तत्वों ने धार्मिक व जाति भावना को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से यादव जी की लवस्टोरी फिल्म बनाया गया है। फिल्म के माध्यम से आपसी सौहार्द को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया है। इसमें अभिनेत्री को यादव और अभिनेता को मुस्लिम बताकर फिल्म बनाई गई है। इससे यादव समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। मांग की कि फिल्म के रिलीज पर तत्काल रोक लगाई जाए। इस मौके पर श्याम यादव, संदीप यादव, संतोष यादव, अजय यादव, राजकुमार यादव, रविशंकर यादव, अखिलेश यादव, विनोद यादव, नरेंद्र कुमार और मधुसुदन यादव समेत बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed