सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   They were stealing goods lying in the field, two accused arrested

Bhadohi News: खेत में पड़े सामान की करते थे चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
They were stealing goods lying in the field, two accused arrested
दुर्गागंज थाने पर पगड़े गए चोरी के आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
दुर्गागंज। पुलिस ने खेत में पड़े सामानों की चोरी करने वाले दो चोरों संदीप कन्नौजिया निवासी हिम्मतपुर और आरीफ शेख निवासी तिलकट बाजार थाना सरायमरेज, प्रयागराज बुधवार को हिम्मतपुर वरुणा पुल से गिरफ्तार किया।
Trending Videos

पुलिस ने उनके पास से दो स्टेबलाइजर, दो स्टार्टर, एक सबमर्सिबल पंप, एक बंडल तार बरामद किया। पूछताछ में चोरों ने चोरी की बात कबूल की। उनके साथ इस चोरी की घटना में राहुल सरोज, अर्जुन सरोज, उदल बिंद भी शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अन्य की तलाश कर रही है। दोनों चोर किसी चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। थानाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि 13 फरवरी को रामनगर निवासी हेमंत धर के खेत में लगे सबमर्सिबल पंप सहित अन्य उपकरण चोरी हो गए। उसी रात उसी गांव के राहुल शुक्ला के घर के बाहर लगे सबमर्सिबल पंप और अन्य सामान चोरी हो गए।
गांव के सभाजीत यादव के कनकपुर गांव के खेत से स्टेबलाइजर और अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरणों को चोरों ने पार कर दिया। फिर 14 फरवरी को रामनगर निवासी अर्जुन सिंह के खेत से चोरी हुई। सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed