सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two bridges will be built in the Konia area for 49.6 million

Bhadohi News: कोनिया क्षेत्र में 4.96 करोड़ से बनेंगे दो पुल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Two bridges will be built in the Konia area for 49.6 million
सीतामढ़ी के करवंधिया में लघु सेतु का शिलान्यास करते विधायक विपुल दुबे। संवाद
विज्ञापन
सीतामढ़ी। डीघ ब्लॉक के कोनिया क्षेत्र में 4.96 करोड़ के लागत वाले दो लघु सेतु और सड़क निर्माण कराया जाएगा। ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे ने रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। कहा कि लघु सेतु और सड़क क्षेत्र के विकास में सहायक होंगे। वहीं पक्का पुल की स्वीकृति पर कहा कि यह कोनिया के स्वाभिमान का प्रतीक बनेगा। जंगीगंज-धनतुलसी मार्ग बनकट के मध्य नाले से श्री सीता समाहित स्थल मंदिर को जोड़ने के लिए लघु सेतु और पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए 1.88 करोड़ रुपये का बजट है। यह सेतु एवं सड़क बन जाने से मुख्य सड़क से सीता समाहित स्थल मंदिर तक जाने का रास्ता आसान हो जाएगा। करवंधिया एवं प्रयागराज के महखरा गांव के मध्य नाले पर लघु सेतु एवं पहुंच मार्ग का निर्माण 3 करोड़ 8 लाख रुपये से होगा। इस सेतु से कोनिया के कई गांवों के ग्रामीण लाभान्वित होंगे। विधायक विपुल दुबे ने कहा कि वह ज्ञानपुर विधान सभा में चतुर्दिक विकास कराया है। धनतुलसी और रामपुर में गंगा पर पक्का पुल स्वाभिमान का प्रतीक है। कहा कि चुनावी समय में कोनिया में विरोधियों को खटिया और कुर्सी तक नहीं मिली थी। कोनिया के जनता के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। कहा कि मोदी और योगी ने उत्तर प्रदेश का कायाकल्प किया है। पूर्व की सरकारों में प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला था। कोनिया के धनतुलसी में गंगा पर पक्का पुल स्वाभिमान का प्रतीक बनेगा। इस मौके पर डीघ ब्लाक के प्रभारी ब्लाक प्रमुख मनोज मिश्रा, विधान चंद्र दूबे, शैलेश पांडेय, श्याम बहादुर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रामकैलाश तिवारी, शिवचंद्र शुक्ला, रामकृष्ण मिश्र, राजू सिंह, हौसिला प्रसाद पाठक, रमेश पांडेय, विजय बहादुर सिंह, अजय सिंह चौहान आदि रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed