सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Vivek and Priya are champions in the annual sports of the Government College.

Bhadohi News: राजकीय महाविद्यालय के वार्षिक क्रीड़ा में विवेक और प्रिया चैंपियन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Vivek and Priya are champions in the annual sports of the Government College.
राजकीय महाविद्यालय में क्रीड़ा प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करते अतिथि। स्रोत- कालेज - फोटो : Samvad
विज्ञापन
भदोही। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि काशी नरेश विश्वविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रमेश चंद्र यादव ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने मार्च पास्ट की सलामी ली और ध्वजारोहण किया। छात्र-छात्राओं ने मशाल दौड़ में हिस्सा लिया। प्रदर्शन के आधार पर विवेक राजभर और प्रिया यादव को चैंपियन घोषित किया गया। क्रीड़ा प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि 100 मीटर बालक दौड़ में विवेक राजभर, 200 मीटर बालक दौड़ में विकास शर्मा, गोला प्रक्षेप बालक में मनीष यादव, डिस्कस प्रक्षेप बालक में अमित मौर्य, भाला फेंक बालक में विवेक राजभर, ऊंची कूद बालक में अमित मौर्य प्रथम रहे।
Trending Videos

वहीं, 100 मीटर बालिका दौड़ में अंकिता यादव, 200 मीटर बालिका दौड़ में प्रिया यादव, गोला प्रक्षेप बालिका में प्रिया यादव, डिस्कस प्रक्षेप बालिका में काजल पाल, भाला फेंक बालिका में शालू कनौजिया, ऊंची कूद बालिका में खुशबू प्रथम रहीं। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेलों को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। बताया कि खेलों को अपना करियर बनाया जा सकता है। इसमें समाज और जिले का नाम होगा। प्राचार्या डॉ. माया ने विजेताओं को मेहनत लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
बृजेश कुमार, डॉ. राजकुमार सिंह यादव, डॉ. सुजीत कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।निर्णायक मंडल में डॉ. विनोद भारती, डॉ. अनीश कुमार मिश्र, डॉ. अमर कृष्ण यादव, डॉ. अमित तिवारी, आशीष जायसवाल, डॉ. शिखा तिवारी, पूनम द्विवेदी, डॉ. ऋत्विक रंजन सिंह ने अहम भूमिका निभाई।
संचालन डॉ. रूस्तम अली और धन्यवाद ज्ञापन क्रीड़ा प्रभारी ने दिया। पूर्व छात्र आशीष पाल, पूनम यादव, चंद्रभान सरोज, देवेश कुमार यादव, शिवदास सहित स्वयंसेवक नैंसी गौतम, अंजली वर्मा मौर्य, आरती यादव, ज्योति यादव, आशुतोष कुमार, अखिलेश यादव, अरुण कन्नौजिया, आशीष यादव आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed