{"_id":"6a54dc3b6ccda836c406dc83","slug":"youth-dies-and-companion-critically-injured-in-collision-between-truck-and-bike-in-bhadohi-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi Accident: दर्दनाक हादसा, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; साथी की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi Accident: दर्दनाक हादसा, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; साथी की हालत गंभीर
Mon, 13 Jul 2026 06:08 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 13 Jul 2026 06:08 PM IST
सार
Bhadohi News: लालानगर टोल पर ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो व मौके पर जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भदोही जिले के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के लालानगर राजमार्ग पर सोमवार की दोपहर ट्रक की चपेट में आने से माधोसिंह निवासी मोहम्मद अफसान (25) की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी निहाल अहमद (24) गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों टाइल्स लेने गोपीगंज बाजार जा रहे थे। इस बीच टोल के पास हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
औराई कोतवाली के माधोसिंह निवासी मोहम्मद अफसान पुत्र रमजान और निहाल अहमद पुत्र इकबाल अहमद अपनी बाइक से गोपीगंज बाजार टाइल्स लेने के लिए जा रहे थे। गोपीगंज कोतवाली के लालानगर टोल पार करते ही विपरित दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहा मो. अफसान ट्रक के नीचे आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा निहाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और गंभीर रूप से घायल निहाल को सीएचसी गोपीगंज भेजवाया। इधर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक कालीन का कारोबारी था और बाहर रहता था। कुछ दिन पहले ही घर आया था। जिसकी अभी शादी नही हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने दोनों वाहन को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।