{"_id":"6a54e4794cad7bf9d1089b84","slug":"video-truck-hits-bike-youth-dies-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत
सुभाष गुप्ता
Updated Mon, 13 Jul 2026 06:43 PM IST
Link Copied
भदोही जिले के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के लालानगर राजमार्ग पर सोमवार की दोपहर ट्रक की चपेट में आने से माधोसिंह निवासी मोहम्मद अफसान (25) की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी निहाल अहमद (24) गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों टाइल्स लेने गोपीगंज बाजार जा रहे थे। इस बीच टोल के पास हादसे का शिकार हो गए। औराई कोतवाली के माधोसिंह निवासी मोहम्मद अफसान पुत्र रमजान और निहाल अहमद पुत्र इकबाल अहमद अपनी बाइक से गोपीगंज बाजार टाइल्स लेने के लिए जा रहे थे। गोपीगंज कोतवाली के लालानगर टोल पार करते ही विपरित दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहा मो. अफसान ट्रक के नीचे आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा निहाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और गंभीर रूप से घायल निहाल को सीएचसी गोपीगंज भेजवाया। इधर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक कालीन का कारोबारी था और बाहर रहता था। कुछ दिन पहले ही घर आया था। जिसकी अभी शादी नही हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने दोनों वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।