{"_id":"69d2a9c8a222e3c4ff063d17","slug":"a-report-was-filed-against-the-in-laws-in-the-case-of-the-death-of-a-young-man-two-and-a-quarter-years-ago-bijnor-news-c-27-1-bij1007-176265-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पौने दो साल पहले युवक की मौत के मामले में ससुराल पक्ष पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पौने दो साल पहले युवक की मौत के मामले में ससुराल पक्ष पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। करीब पौने दो साल पहले हुई ग्राम बैरमपुर खजूरी निवासी युवक जमशेद की मौत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। पत्नी की शिकायत पर 24 अक्टूबर 2025 को प्रशासन ने कब्र से उसका शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया था। अब इस मामले में मृतक के परिजन की ओर से कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
मृतक के पिता तौकीर अहमद के अनुसार उनके पुत्र जमशेद का निकाह करीब आठ वर्ष पूर्व ग्राम रवाना शिकारपुर निवासी फरहीन के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद दोनों दिल्ली में रहने लगे थे। आरोप है कि आठ जुलाई 2024 को सूचना मिली कि जमशेद का शव सदरूद्दीन नगर स्थित एक निजी अस्पताल में पड़ा है, जहां कोई अज्ञात व्यक्ति ई-रिक्शा से शव छोड़कर चला गया। परिजन मौके पर पहुंचे और शव को घर ले आए।
तौकीर का आरोप है कि उस समय जमशेद के ससुराल पक्ष के लोगों ने पोस्टमार्टम न कराने का दबाव बनाकर पंचनामा कर शव दफन करा दिया। बाद में आरोपियों ने 20 लाख रुपये की मांग करते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। उन्होंने आशंका जताई है कि उनके पुत्र की जहरीला पदार्थ देकर हत्या की गई। बता दें कि मृतक की पत्नी ने भी एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम की मांग की थी। इस पर 24 अक्तूबर 2025 को प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया गया था।
Trending Videos