{"_id":"69d15ca906574b1cc1069dc4","slug":"a-reward-of-25000-rupees-has-been-announced-on-absconding-murder-accused-azim-bijnor-news-c-27-1-bij1029-176199-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: फरार हत्यारोपी अजीम पर 25 हजार का इनाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: फरार हत्यारोपी अजीम पर 25 हजार का इनाम घोषित
विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। ट्रक चालक सलमान हत्याकांड के फरार आरोपी अजीम पर पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है।
स्योहारा के चर्चित सलमान हत्याकांड में नामजद आरोपी अजीम की गिरफ्तारी अब भी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। 19 फरवरी की रात शुगर मिल गेट पर टोकन को लेकर हुए विवाद में ट्रक चालक सलमान की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद मृतक के भाई की तहरीर पर अजीम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन लगातार प्रयासों के बावजूद आरोपी का कोई सुराग नहीं लग सका।
गिरफ्तारी में नाकामी के बाद पुलिस ने पहले गैर-जमानती वारंट जारी कराया और फिर 22 मार्च को न्यायालय से फरारी की उद्घोषणा का नोटिस आरोपी के घर पर चस्पा किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ पूरे गांव में मुनादी कराकर उसे जल्द आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई थी।
इसके बावजूद डेढ़ माह बीतने के बाद भी आरोपी अजीम फरार है। पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। एसओजी और सर्विलांस यूनिट की मदद से मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर तलाश जारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कई जिलों में छापेमारी की जा चुकी है और आरोपी के रिश्तेदारों से पूछताछ भी की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।
Trending Videos