सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A tractor-trolley loaded with wood overturned in a ditch, killing the driver.

Bijnor News: लकड़ियों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलटी, चालक की मौत

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
A tractor-trolley loaded with wood overturned in a ditch, killing the driver.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी नहटौर। कोतवाली देहात रोड पर गांव फुलसंदा के पास रविवार को पोपलर की लकड़ियों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में चालक राजेंद्र सिंह (45) पुत्र विशना सिंह निवासी गांव रुखडि़यो की मौके पर ही मौत हो गई।
Trending Videos

बताया जाता कि राजेंद्र सिंह ट्रैक्टर-ट्रॉली में पोपलर की लकड़ियां भरकर नजीबाबाद स्थित फैक्ट्री में पहुंचाने जा रहा था। फुलसंदा के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा घुसा, जिससे वह लकड़ियों के नीचे दब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से लकड़ियां हटाकर उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के अनुसार, राजेंद्र ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह गांव के ओमपाल सिंह का ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और चार बेटियों को छोड़ गया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed