सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A young man died after falling from a swing at an exhibition.

Bijnor News: नुमाइश में झूले से गिरे युवक की मौत

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
A young man died after falling from a swing at an exhibition.
विज्ञापन
चांदपुर/ हीमपुरदीपा-बिजनाैर। चांदपुर में बुधवार की रात्रि संचालित नुमाइश में गए 20 वर्षीय फैज झूला झूलते वक्त गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हल्दौर चौराहा के पास लगभग एक माह से तहसील प्रशासन की परमिशन के बाद चांदपुर के मोहल्ला कट कुई निवासी अरशद ठेकेदार की निगरानी में नुमाइश का संचालन किया जा रहा था। बुधवार की रात्रि मोहल्ला काजी जादगान चांदपुर निवासी मोहम्मद फैज पुत्र अकरम नुमाइश में नावनुमा झूले में झूम रहा था। अचानक वह लगभग 25 फीट की ऊंचाई से झूले से नीचे आ गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सीएचसी स्याऊ भेजा गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद अन्य झूले वाले भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अपने पीछे मां सलमा, बाप अकरम, बड़े भाई गुड्डू को रोते छोड़ गया। सीओ देश दीपक चांदपुर ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed