{"_id":"69f258f9b1e0ae6fb001300b","slug":"last-chance-for-students-to-correct-errors-apply-by-may-6-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-178295-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: छात्रों को त्रुटि सुधार का अंतिम मौका, 6 मई तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: छात्रों को त्रुटि सुधार का अंतिम मौका, 6 मई तक करें आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से घोषित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में त्रुटि सुधार का अंतिम अवसर छात्रों को दिया गया है। अब छात्र-छात्राएं परिणाम में किसी तरह की त्रुटि होने पर संशोधन करा सकते हैं।
इस वर्ष हाईस्कूल में कुल 45,423 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 43,472 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 39,054 छात्र-छात्राएं सफल घोषित किए गए। वहीं इंटरमीडिएट में 41,084 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 40,276 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 33,370 परीक्षार्थियों ने सफलता प्राप्त की। बोर्ड परिणाम में सुधार के लिए छात्रों को यह अंतिम अवसर दिया गया है, जिससे वे अपने दस्तावेजों में किसी भी त्रुटि को समय रहते ठीक करा सकें।
जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरन यादव ने बताया कि 23 अप्रैल को जारी परिणाम में अंकपत्र के साथ छात्र-छात्राओं का व्यक्तिगत विवरण भी दर्ज है। इसमें नाम, माता-पिता का नाम और जन्मतिथि जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है। यदि इनमें किसी प्रकार की गलती पाई जाती है, तो छात्र-छात्राएं विभागीय वेबसाइट पर जाकर 6 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार के संशोधन पर विचार नहीं किया जाएगा।
Trending Videos