सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ABVP workers block road, accuse policeman of indecency

Bijnor News: पुलिसकर्मी पर अभद्रता का आरोप, एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने लगाया जाम

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
ABVP workers block road, accuse policeman of indecency
मृतक फैज का फाइल फोटो
विज्ञापन
नजीबाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी से पुलिसकर्मी द्वारा अभद्रता किए जाने के विरोध में कार्यकर्ताओं ने बुधवार की रात्रि मालगोदाम तिराहे पर जाम लगा दिया।
Trending Videos

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तहसील संयोजक अनंत सिंघल माल गोदाम से बाइक से गुजर रहे थे। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी अनुराग कुमार ने रोककर चालान काटने को कहते हुए अभद्रता की। सूचना मिलते ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला सहसंयोजक कुणाल शर्मा, अदित महेंद्रा ,हर्ष कुमार, सहित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अनेक कार्यकर्ता घटनास्थल पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा अभद्रता के विरोध में जाम लगा दिया और नारेबाजी की।भाजपा के मंडल अध्यक्ष वरुण अत्रेय, नगर अध्यक्ष नकुल अग्रवाल, जिला मंत्री बलराज त्यागी ऐश्वर्य आयरन, अभिषेक यादव प्रखर विश्नोई सहित बड़ी संख्या में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भाजपा कार्यकर्ता घटनास्थल पहुंचे। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अमित कुमार, उप निरीक्षक सौरभ सिंह मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाया। प्रदर्शनकारी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने तक धरना समाप्त करने को राजी नहीं हुए। प्रदर्शन के चलते बड़ी संख्या में लंबी दूरी के वाहन जाम में फंस गए। कुछ देर बाद पुलिस ने रूट डायवर्ट कर जाम में फंसे वाहनों को निकाल। सीओ अंजनी कुमार माैके पर पहुंचे और उन्होंने जाम खुलवाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed