फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Accused Gaurav Soti did not even attend his uncle's funeral

Bijnor News: चाचा के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हुआ आरोपी गौरव सोती

Sun, 09 Aug 2026 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Accused Gaurav Soti did not even attend his uncle's funeral
बिजनौर। अनिल कुमार सोती की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उनकी मौत के बाद 28 बीघा बाग का इकलौता वारिस और भतीजा गौरव सोती पोस्टमार्टम हाउस तक तो पहुंचा, लेकिन अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब छह बजे अनिल कुमार सोती का शव उनके कर्मचारी ने बाग में बने घर में पड़ा देखा था। मौत की खबर लगते ही तमाम रिश्तेदार घर पहुंच गए, लेकिन मृतक का भतीजा और परिवार का इकलौता वारिस गौरव सोती घर नहीं पहुंचा। कुछ लोगों ने उसे तीन वकीलों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पर देखा। उस समय तक मृतक के परिवार या रिश्तेदार का कोई अन्य व्यक्ति पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद नहीं था। कुछ देर वहां रुकने के बाद गौरव सोती वहां से चला गया। सीओ सिटी अभय कुमार पांडे ने बताया कि मृतक का भतीजा गौरव सोती, जिसे प्राथमिकी में नामजद किया गया है, अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुआ था।
विज्ञापन


कीमती जमीन पर टिकी थी प्रॉपर्टी डीलरों की नजर

अनिल कुमार सोती की करीब 28 बीघा जमीन शहर से बिल्कुल सटी हुई है। इसमें बाग लगा हुआ है। मुरादाबाद रोड पर जिस स्थान से इस बाग की सीमा शुरू होती है, वहीं से शहर के मकान और दुकानों की सीमा खत्म होती है। ऐसे में बाग की जमीन बेहद कीमती है। इस जमीन पर शहर के तमाम प्रॉपर्टी डीलरों की नजर थी। पुलिस के अनुसार, प्रॉपर्टी डीलर शैलेंद्र खन्ना उर्फ शैली और सुनील खन्ना उर्फ बबली खन्ना ने अनिल कुमार सोती के भतीजे गौरव सोती को अपने पक्ष में लेकर जमीन का एग्रीमेंट करा लिया था। जमीन में प्लॉटिंग और बिक्री को लेकर अनिल कुमार सोती का अपने भतीजे से विवाद भी हुआ था। आरोप है कि एग्रीमेंट के बाद खन्ना बंधुओं का नजदीकी नावेद बाग में पहुंचा था। उसने अनिल कुमार सोती को बाग खाली करने की धमकी भी दी थी। इसकी शिकायत अनिल ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed