फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police are examining CCTV footage to solve Soti's murder mystery.

Bijnor News: सोती की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Sun, 09 Aug 2026 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Police are examining CCTV footage to solve Soti's murder mystery.
बिजनौर। अनिल कुमार सोती की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस बिजनौर मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस फुटेज के जरिये बाग में दाखिल होने वाली संदिग्ध गाड़ियों की पहचान करने के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन

बिजनौर में नूरपुर मार्ग पर स्थित 28 बीघा के बाग में बनी कोठी में 82 वर्षीय अनिल कुमार सोती अकेले ही रहा करते थे। उनकी गला घोटकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की सुबह 6 बजे उनका शव घर में ही पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाकर हत्या की बात सामने आई। मृतक के अंतिम संस्कार में अनिल कुमार सोती के भांजे आलोक शर्मा निवासी दिल्ली ने चिता को मुखाग्नि दी थी। आलोक शर्मा ने शहर कोतवाली में दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया कि उनके मामा को भूमाफिया जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इसके संबंध में शिकायत भी की गई थी।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि जमीन को लेकर विवाद चल रहा है जो कि एसडीएम कोर्ट में भी विचाराधीन है। आरोप लगाया कि गौरव सोती, शैलेंद्र खन्ना, सुनील खन्ना ने साजिश रचकर नावेद और अन्य लोगों के साथ मिलकर हत्या कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

nआरोपियों की कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस : पुलिस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए कई पहलुओं पर जांच कर रही है। प्राथमिक तौर पर नामजद आरोपियों की कॉल डिटेल को खंगाला जा रहा है इसके अलावा पुलिस की कई टीमों ने बिजनौर नूरपुर मार्ग के सीसीटीवी फुटेज को भी देखा ताकि यह पता लग सके कि बाग में कौन सी गाड़ी दाखिल हुई थी या किन-किन लोगों की आवाजाही रही।

nअंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुआ आरोपी गौरव : अनिल कुमार सोती की मौत के बाद 28 बीघा बाग का इकलौता वारिस और भतीजा गौरव सोती पोस्टमार्टम हाउस तक तो पहुंचा, लेकिन अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुआ। कुछ लोगों ने उसे तीन वकीलों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पर देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed