{"_id":"6aad3162fb158b465b0da498","slug":"bijnor-1-80-lakh-borrowed-from-a-moneylender-10-lakh-still-outstanding-despite-repayment-of-4-90-lakh-2026-09-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: सूदखोर से 1.80 रुपये लिए, 4.90 लाख देने के बाद भी 10 लाख बकाया, बेटी पर बुरी नजर का भी आरोप; रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: सूदखोर से 1.80 रुपये लिए, 4.90 लाख देने के बाद भी 10 लाख बकाया, बेटी पर बुरी नजर का भी आरोप; रिपोर्ट
Fri, 18 Sep 2026 06:11 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 18 Sep 2026 06:11 PM IST
सार
नजीबाबाद की एक महिला ने आदर्शनगर निवासी रवि शर्मा पर आरोप लगाया है कि वह क्षेत्र के गरीब लोगों को सूद के जाल में फंसाकर उनका शोषण कर रहा है। उसकी बेटी पर भी बुरी नजर रखता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एफआईआर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
18 महीना पहले 1.80 लाख रुपये का कर्ज लिया, 4.90 लाख रुपये अदा भी कर दिए लेकिन 10 लाख कर्ज फिर भी बकाया रह गया। ब्याज का कुचक्र चलाने वाले सूदखोर के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़ित महिला ने सूदखोर पर गरीब महिलाओं के शारीरिक शोषण का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
नजीबाबाद के एक गांव निवासी महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि नजीबाबाद के मोहल्ला आदर्शनगर निवासी रवि शर्मा सूदखोरी का काम करता है। वह 20 से 30 फीसदी तक ब्याज दर से वसूली करता है। डेढ़ साल पहले जरूरत पड़ने पर उसने रवि शर्मा से एक लाख 80 हजार रुपये का कर्ज लिया था। इसके बाद अलग-अलग माध्यमों से आरोपी को करीब 4.90 लाख रुपये दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद आरोपी की ओर से ब्याज सहित करीब 10 लाख रुपये बकाया बताए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप लगाया गया है कि 20 जुलाई 2026 को सीओ नजीबाबाद से इस संबंध में शिकायत की गई थी। शिकायत की जानकारी आरोपी को होने के बाद वह 26 जुलाई की रात करीब साढ़े नौ बजे उनके घर पहुंचा। महिला ने बताया कि उसे पति घर पर नहीं थे। आरोपी रवि शर्मा ने गाली-गलौज करते हुए रिवॉल्वर निकालकर उसकी कनपटी पर लगा दी और गन प्वाइंट पर लेकर तत्काल रुपये देने अथवा चेकबुक लाने के लिए धमकाया।
इसके बाद कथित तौर पर तीन चेक जबरन छीनकर आरोपी अपने साथ ले गया। आरोपी ने बाद में चेकों में नौ लाख रुपये की रकम भरकर बैंक से भुगतान कराने का प्रयास किया। हालांकि 27 जुलाई को बैंक को सूचना देकर खाता बंद करा दिया था। इस बीच आरोपी ने नौ लाख रुपये के चेक भी बाउंस करा लिए। आरोप लगाया कि वह गरीब महिलाओं का शारीरिक शोषण भी करता है। आरोपी ने महिला की नाबालिग बेटी को भी समाज में बदनाम करने की धमकी दी।
ये बोले एसपी
साहूकारी पर सरकार ने पाबंदी लगा रखी है। साहूकारी अपराध की श्रेणी में आता है। महिला ने शिकायत पर सूदखोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अगर कोई सूदखोरी की आड़ में उत्पीड़न करता है, तो इसकी शिकायत करें, कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
-केके बिश्नोई, एसपी बिजनौर
ये भी देखें...
बिजनौर: ड्यूटी पर जा रहे चौकीदार पर तेंदुए ने किया हमला, कुत्ते ने अपनी जान देकर बचाया; जानें पूरी कहानी
साहूकारी पर सरकार ने पाबंदी लगा रखी है। साहूकारी अपराध की श्रेणी में आता है। महिला ने शिकायत पर सूदखोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अगर कोई सूदखोरी की आड़ में उत्पीड़न करता है, तो इसकी शिकायत करें, कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
-केके बिश्नोई, एसपी बिजनौर
ये भी देखें...
बिजनौर: ड्यूटी पर जा रहे चौकीदार पर तेंदुए ने किया हमला, कुत्ते ने अपनी जान देकर बचाया; जानें पूरी कहानी