सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: 30 people from several villages fell ill after eating buckwheat flour, admitted to hospitals

Bijnor: कुट्टू का आटा खाने से कई गांवों के 30 लोग बीमार, फूड प्वॉइजनिंग होने पर अस्पतालों में कराया गया भर्ती

अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 20 Mar 2026 09:21 AM IST
विज्ञापन
सार

जिले के सिकरौडा, लाहक कला, मोहनपुर और खैरुल्लापुर समेत कई गावों के लोगों की तबीयत नवरात्र के पहले दिन ही बिगड़ गई। उल्टी-दस्त और घबराहट होने पर सभी को सीएचसी और निजी अस्पताल ले जाया गया है। 

Bijnor: 30 people from several villages fell ill after eating buckwheat flour, admitted to hospitals
अस्पताल में भर्ती महिलाएं व बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नवरात्र के पहले दिन कुट्टू के आटा खाने से सिकरौडा, खैरूल्लापुर सहित कई गांवों के करीब 30 से अधिक ग्रामीण बीमार हो गए। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। पीड़ितों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर और प्राइवेट अस्पतालों में उपचार दिलाया गया।
Trending Videos

 

Bijnor: 30 people from several villages fell ill after eating buckwheat flour, admitted to hospitals
अस्पताल लाए गए महिला व बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
मंडावली थाना क्षेत्र के सिकरौडा, लाहक कला, मोहनपुर और नजीबाबाद के गांव खैरुल्लापुर के करीब 30 से अधिक ग्रामीण कुट्टू का आटा खाने से बीमार हो गए। बृहस्पतिवार शाम से अचानक ग्रामीणों को उल्टी, दस्त और घबराहट की शिकायतें होने लगीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव सिकरौडा निवासी राजेंद्र सिंह की पत्नी चंदाकली, पुत्र अंश, पुत्री अंशिका, रिया, आराध्य को उल्टी और घबराहट की शिकायत होने पर परिवार हड़कंप मच गया। राजेंद्र सिंह के भाई राज कुमार की पुत्री सलोनी और अमोली, काका की पुत्री मीनू भी उल्टी -दस्त और घबराहट से पीड़ित हो गई। पीड़ितों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद देर रात चंदाकली, अंश, सलोनी और अमोली को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
 

सिकरौडा के ही किराना कारोबारी शिवा, इनकी माता कल्पना, पत्नी राधिका को उल्टी -दस्त से पीड़ित होने पर मंडावली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव खारुल्लापुर निवासी हनी, उनकी मां मनोरमा देवी, पुत्र अक्षय कुणाल और तुषार भी कुट्टू का आटा खाने से देर रात बीमार हो गए। उल्टी, दस्त और घबराहट होने लगी। इनका साहनपुर प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है।
 

गांव लाहक कला, मोहनपुर सहित अनेक गांवों के बड़ी संख्या में लोग बीमार हैं। पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने नजीबाबाद के मोटा आम क्षेत्र के एक किराना कारोबारी से कुट्टू का आटा खरीदा था। आटे की पकौड़ी आदि खाने के कुछ देर बाद ही अचानक ही तबीयत बिगड़ने लगी। वहीं खाद्य विभाग का कहना है कि कुट्टू का आटा बेचने वालों के खिलाफ जांच और कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी देखें...
Chaitra Navratri 2026: आज दूसरा नवरात्र, मां ब्रह्मचारिणी की होगी पूजा, इस रंग के वस्त्र पहनने का विशेष महत्व
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed