सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Car broke the railing and fell into Ganganahar, two youths died, six injured

Bijnor: रेलिंग तोड़कर गंगनहर में गिरी कार, दो युवकों की मौत, छह घायल; शादी में शामिल होकर लौट रहे थे ऋषिकेश

अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 26 Feb 2026 10:27 AM IST
विज्ञापन
सार

उत्तराखंड के छह युवक शादी में शामिल होने के लिए नजीबाबाद आए थे। देर रात लौटते समय कार अनियंत्रित होने से हादसा हो गया। मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Bijnor: Car broke the railing and fell into Ganganahar, two youths died, six injured
हादसे में घायल विशाल और अंकित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ऋषिकेश से नजीबाबाद में शादी समारोह में शामिल होकर वापस जा रहे युवकों की बोलेरो कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़कर गंगनहर में गिर गई। हादसे में बोलेरो सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

Trending Videos


ऋषिकेश से नजीबाबाद में शादी समारोह में शामिल होकर छह लोग बोलेरो से वापस ऋषिकेश जा रहे थे। बुधवार देर रात करीब 1:15 बजे कार अनियंत्रित होकर गंगनहर के पुल की रेलिंग तोड़कर नहर में गिर गई। हादसे में बोलेरो सवार 35 वर्षीय सतीश पुत्र चरण दास और 30 वर्षीय सचिन पुत्र सत्य की मौत हो गई, जबकि 25 वर्षीय विशाल पुत्र कालीचरण, 28 वर्षीय मोहित पुत्र राजू, 35 वर्षीय विशाल पुत्र सुनील और 30 वर्षीय अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक और घायल मुनि की रेती टिहरी गढ़वाल निवासी बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को सीएचसी समीपुर में उपचार दिलाने के बाद एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही सीओ नितेश प्रताप सिंह ,थाना प्रभारी राहुल सिंह घटनास्थल पहुंचे और घायलों को उपचार दिलाया। 

ये भी देखें...
Bijnor: कक्षा तीन की छात्रा के साथ स्कूल के ही शिक्षक ने किया दुष्कर्म, तबीयत खराब होने पर पता चला, आरोपी फरार

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed