सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Terror Link:Rattled by arrest of suspects Jalal Haider and Uvaid, Akib circulates video claiming his innocence

आंतकी कनेक्शन: संदिग्ध जलाल हैदर और उवैद की गिरफ्तारी से बौखलाया आकिब, बेगुनाही की वीडियो कर रहा वायरल

न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, बिजनौर Published by: Pratyush Sharma Updated Sun, 12 Apr 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
सार

राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल आकिब खान संदिग्ध जलाल हैदर और उवैद मलिक की गिरफ्तारी के बाद बौखला गया है। कानूनी शिकंजे में खुद को फंसता देख वीडियो जारी कर खुद को बेगुनाह बताने लगा है। उधर पुलिस की रडार पर दो और संदिग्ध हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Terror Link:Rattled by arrest of suspects Jalal Haider and Uvaid, Akib circulates video claiming his innocence
आकिब खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पुलिस सूत्रों के अनुसार किरतपुर में गाड़ी में आग लगाने की घटना में तीन आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। जबकि एक की तलाश में दूसरे राज्यों में भी दबिश दी जा रही है। बता दें कि इंस्टाग्राम के जरिए की गई कॉल की एक वीडियो नवंबर में वायरल हुई थी। जिसमें सऊदी में रहने वाला मेरठ के गांव सठला निवासी आकिब ने दक्षिण अफ्रीका में रहने वाले मैजुल निवासी सौफतपुर थाना नांगल, आजाद निवासी इनामपुरा थाना मेरठ और उवैद निवासी टांडामाईदास थाना नगीना देहात को जोड़ा था। इस वीडियो कॉल में आकिब ने एके-47 और हैंड ग्रेनेड का प्रदर्शन किया था। उक्त वीडियो के संबंध में पिछले साल नवंबर माह में थाना नांगल में आकिब, मैजुल और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। इस मामले में शुक्रवार को नजीबाबाद पुलिस के सहयोग से थाना नांगल ने उवैद और जलाल हैदर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इनके तीसरे साथी समीर उर्फ रुहान निवासी निकट सुल्ताना डाकू का किला नजीबाबाद की तलाश की जा रही है। विदेश में होने की वजह से इनामपुरा निवासी आजाद, सौफतपुर निवासी मैजुल और आकिब तक पुलिस पहुंच नहीं सकी। मगर इनका लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।

Trending Videos

 

Terror Link:Rattled by arrest of suspects Jalal Haider and Uvaid, Akib circulates video claiming his innocence
वीडियो वायरल कर रहा आकिब खान - फोटो : अमर उजाला

वीडियो में खुद को बेगुनाह बताने लगा आकिब

उधर आकिब नेटवर्क पर हो रही पुलिस की कार्रवाई पर नजरें बनाए हुए है। लुक आउट कार्रवाई हो या फिर उसके नेटवर्क से जुड़े उवैद और जलाल हैदर की गिरफ्तारी, सभी पर वह खुद को निर्दोष बताने लगा है। जोकि लगातार वीडियो अपलोड कर रहा है। वीडियो में वह कह रहा है कि मेरे निर्दोष होने के सबूत मेरे पास महफूज हैं। मुझे मार दो या छोड़ दो लेकिन मैं अपने ऊपर आतंकवाद का ठप्पा नहीं लगने दूंगा।

राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल आकिब खान संदिग्ध जलाल हैदर और उवैद मलिक की गिरफ्तारी के बाद बौखला गया है। कानूनी शिकंजे में खुद को फंसता देख वीडियो जारी कर खुद को बेगुनाह बताने लगा है। उधर पुलिस की रडार पर दो और संदिग्ध हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed