{"_id":"69a7d79e7445cfd2d904d8ec","slug":"bijnor-he-was-deeply-in-love-with-his-wife-she-was-not-ready-to-live-with-him-young-man-committed-suicide-2026-03-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: पत्नी से था बेइंतहा प्यार, मगर वो साथ रहने को नहीं थी तैयार, युवक ने खुद को आग लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: पत्नी से था बेइंतहा प्यार, मगर वो साथ रहने को नहीं थी तैयार, युवक ने खुद को आग लगाकर जान दी
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:27 PM IST
विज्ञापन
सार
स्योहारा के युवक की पत्नी ढाई साल से अलग रह रही है। युवक कई बार मनाने भी गया, मगर उसने साथ आने से साफ इंकार कर दिया। युवक के परिजनों का रोकर बुरा हाल है। पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन
विस्तार
स्योहारा के एक गांव में पत्नी के वियोग से आहत 28 वर्षीय युवक ने अपने कमरे में खुद को आग लगाकर जान दे दी। उसकी पत्नी करीब ढाई वर्ष से विवाद के चलते अलग रहकर चंडीगढ़ की फैक्टरी में काम कर रही है। छह माह पूर्व युवक उसे मनाने भी गया था, लेकिन वह साथ आने को तैयार नहीं हुई।
Trending Videos
ग्रामीणों ने बताया कि युवक पत्नी से अलगाव के बाद से मानसिक तनाव में था। उसने शराब का सेवन किया और इसके बाद अपने कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ ही देर में कमरे से धुआं निकलता देख परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो देखा कि युवक के शरीर से आग की लपटें उठ रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने आग बुझाकर उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार युवक की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व हुई थी। उसकी तीन साल की पुत्री अपनी मां के साथ रहती है। पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि ग्रामीणों में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। होली के अवसर पर घटी इस घटना ने हर किसी को झकझोर दिया है।
