सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Heavy and mining vehicles barred from plying on these five district roads during the day

Bijnor: जिले की इन पांच सड़कों पर दिन में नहीं चल सकेंगे भारी और खनन वाहन, जानें क्यों लिया गया ये फैसला

अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 17 Jun 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
सार

बिजनौर के छह थानों को जेडएफडी कार्यक्रम के तहत चिन्हित किया गया है। सुबह छह बजे से शाम आठ बजे तक पांच सड़कों पर भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। सड़क हादसों में मौत का ग्राफ शून्य करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

Bijnor: Heavy and mining vehicles barred from plying on these five district roads during the day
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट (जेडएफडी) कार्यक्रम को प्रभावी बनाने कवायद की जा रही है। इसी क्रम में जिले की पांच सड़कों पर दिन में भारी वाहनों और खनन वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

डीएम जसजीत कौर ने बताया कि पुलिस महानिदेशक के निर्देशों के आधार पर जनपद के छह थाना क्षेत्रों को जेडएफडी कार्यक्रम के तहत चिन्हित किया गया है। इन थाना क्षेत्रों से होकर गुजरने वाली पांच सड़कों पर दिन के समय भारी एवं खनन वाहनों की आवाजाही के कारण सड़क हादसों की आशंका अधिक पाई गई है। इसे देखते हुए यातायात सुरक्षा के मद्देनजर विशेष व्यवस्था लागू की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं वे पांच मार्ग
मंडावली-मंडावर मार्ग, कोतवाली देहात-नहटौर-नूरपुर मार्ग, धामपुर-नहटौर-झालू-बिजनौर मार्ग, नजीबाबाद-रायपुर सादात-नगीना मार्ग पर प्रतिदिन सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक भारी और खनन वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने ऐसे वाहनों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक आवागमन के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों का उपयोग करने के निर्देश दिए हैं।
 
विज्ञापन

सड़क हादसों में कमी लाने के लिए किया मंथन
पुलिस लाइन में एएसपी यातायात गौतम राय ने गोष्ठी में अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ मंथन किया। जिसमें ब्लैक स्पॉट, संकेतक एवं प्रकाश व्यवस्था में सुधार पर जोर दिया गया। ओवरलोड और तेज रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए जरुरी कदम उठाने की बात कही। कहा कि सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में विभागों से तालमेल बनाकर काम किया जाए।

ये भी देखें...
Bijnor: मुंडन संस्कार कराकर लौट रहे परिवार की कार ट्रक से टकराई, महिला की मौत, 13 घायल; मची चीख-पुकार
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed