सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Water coolers will be installed in 97 panchayats at a cost of Rs 3 crore.

Bijnor News: 97 पंचायतों में तीन करोड़ की लागत से लगेंगे वाटर कूलर

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Water coolers will be installed in 97 panchayats at a cost of Rs 3 crore.
विज्ञापन
धामपुर। विकास विभाग की ओर से ब्लॉक क्षेत्र की सभी 97 ग्राम पंचायत में करीब तीन करोड़ रुपये के लागत से वाटर कूलर लगेंगे। यह कार्य तीन चरणों में पूरा होगा। प्रत्येक चरण में 33-33 पंचायतों को शामिल किया गया है।

खंड विकास अधिकारी त्रिलोकचंद एवं ब्लाक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान ने बताया कि विकास विभाग की ओर से ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में एक-एक वाटर कूलर स्थापित कराए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। यह कार्य तीन फेस में होगा। प्रत्येक फेस में 33-33 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि एक वाटर कूलर स्थापित करने में लगभग तीन लाख रुपये का खर्च आएगा। विकास विभाग के अधिकारियों की तरफ से वाटर कूलरों के बॉक्स बनाने का काम शुरू करा दिया गया है। जैसे ही वाटर कूलर तैयार हो जाएंगे तो संबंधित पंचायतों को सूचीबद्ध कर स्थापित कराने का काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ममता सैनी, संध्या चौहान, सुनीता चौहान आदि ने बताया कि पंचायतों में वाटर कूलर लगने से लोगों को पानी की दिक्कत नहीं होगी। भीषण गर्मी के चलते उन्हें भी शुद्ध ठंडा पानी पीने के लिए आसानी से मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed