सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: Drivers nap leads to accident, dumper breaks divider and falls into 20-ft ditch in Bijnor

Bijnor: नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, डिवाइडर तोड़ खाई में गिरा डंपर, चालक बाल-बाल बचा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 17 Apr 2026 11:18 AM IST
विज्ञापन
सार

बिजनौर-नजीबाबाद नेशनल हाईवे-31 पर चिड़ियापुर के पास सोलह टायर डंपर डिवाइडर तोड़कर करीब 20 फीट गहरी खाई में गिर गया। ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर चालक को बाहर निकाला। प्राथमिक जांच में चालक को नींद की झपकी हादसे की वजह बताई जा रही है।

Bijnor News: Drivers nap leads to accident, dumper breaks divider and falls into 20-ft ditch in Bijnor
बिजनौर में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिजनौर-नजीबाबाद नेशनल हाईवे-31 पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ग्राम चिड़ियापुर के पास बिजनौर से नजीबाबाद की ओर जा रहा सोलह टायर डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी ओर करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया।

Trending Videos


किसानों ने शीशा तोड़कर चालक को निकाला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब साढ़े पांच बजे तेज रफ्तार डंपर अचानक डिवाइडर से टकराया और दूसरी ओर की रेलिंग तोड़ते हुए सर्विस लाइन की खाई में जा गिरा। पास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर डंपर का शीशा तोड़ा और चालक को बाहर निकाला। चालक को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP Weather: मेरठ में 40 डिग्री पर पहुंचा पारा, अप्रैल में ही तपने लगी धरती, गर्मी के साथ बढ़ा प्रदूषण

झपकी आने से हुआ हादसा, पुलिस ने लिया जायजा
ग्रामीणों का कहना है कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि वाहन स्वामी को घटना की सूचना दे दी गई है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी की ओर से प्रार्थना पत्र मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद कुछ देर तक हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। इस घटना ने एक बार फिर लंबी दूरी के वाहन चालकों की थकान और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed