{"_id":"6ae34af29fee32986f0f715c","slug":"bijnor-six-year-old-child-drowns-in-a-pond-while-playing-mother-accuses-a-neighbor-of-causing-the-drowning-2026-10-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: खेलते समय तालाब में डूबकर छह साल के बच्चे की मौत, मां ने पड़ोसी महिला पर लगाया डुबाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: खेलते समय तालाब में डूबकर छह साल के बच्चे की मौत, मां ने पड़ोसी महिला पर लगाया डुबाने का आरोप
Thu, 29 Oct 2026 07:02 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 29 Oct 2026 07:02 PM IST
सार
किरतपुर स्थित गांव चिड़ियापुर चांडक में में अबुजर दो बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी वह तालाब में गिर गया। शोर मचाने पर ग्रामीण आए और डेढ़ घंटे बाद बच्चे को तालाब से निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
तालाब। सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
गांव चिड़ियापुर चांडक में अबुजर (6) खेलते हुए तालाब में गिर गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। उधर बालक की मां ने संग में खेल रहे दो बच्चों के जरिये एक महिला पर डुबोकर मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Trending Videos
बुधवार दोपहर एक बजे नासिर का बेटा अबुजर पड़ोस के दो बच्चों के साथ तालाब के पास खेल रहा था। खेलते हुए अचानक अबूजर तालाब में गिरकर डूब गया। पास में ही खड़ी एक जेसीबी के चालक ने शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए, जिन्होंने बच्चे को तलाश किया। करीब ढाई बजे बच्चे का शव तालाब से बाहर निकाला गया। तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को मृतक बालक की मां शगुफ्ता ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाली एक महिला के दो बच्चे उसके बेटे को घर से बुलाकर ले गए। उक्त महिला और अन्य दो लोगों ने बच्चों के माध्यम से उसके बेटे को बुलवाकर तालाब में धक्का दे दिया।
महिला ने पुरानी रंजिश को घटना की वजह बताते हुए आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ नजीबाबाद सुनील कुमार ने बताया कि खेलते हुए तालाब में गिरने जाने की वजह से बच्चा डूब गया और उसकी मौत हो गई। मृतक के साथ छह और सात साल के दो बालक खेल रहे थे। डुबोने के आरोप निराधार हैं।