सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Teacher died after being hit by a speeding car, the driver himself took him to the hospital

Bijnor: तेज रफ्तार कार की टक्कर से शिक्षक की मौत, खुद ही अस्पताल ले गया चालक, मृत घोषित होते ही भागा

अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 04 Mar 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
सार

सत्य विहार कॉलोनी निवासी शिक्षक नेत्रपाल सिंह बाइक से घर की तरफ आ रहे थे। कोतवाली मार्ग पर कार ने टक्कर मार दी। शिक्षक की मौत होने पर परिजनों और अन्य लोगों ने रोड पर जाम लगा दिया। 

Bijnor: Teacher died after being hit by a speeding car, the driver himself took him to the hospital
जाम लगाकर कार चालक को गिरफ्तार करने की मांग करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नजीबाबाद-कोतवाली मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार शिक्षक नेत्रपाल सिंह की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार की टक्कर से शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया गया। आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात व्यवस्था ठप हो गई।
Trending Videos

 

जानकारी के अनुसार, सत्य विहार कॉलोनी निवासी 51 वर्षीय शिक्षक नेत्रपाल सिंह बुधवार की दोपहर बाद अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कोतवाली मार्ग पर तायल पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। नेत्रपाल सिंह को सिर में गंभीर चोटें आईं। तुरंत उन्हें स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन और पुलिस की कार्रवाई
शिक्षक की मौत की खबर फैलते ही सत्य विहार कॉलोनी के निवासी और क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने शव को सड़क पर रखकर हाईवे पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि घटना को अंजाम देने वाले कार चालक को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।

मौके पर पहुंचे एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, सीओ नितेश प्रताप सिंह, थाना प्रभारी राहुल सिंह और एसपी सिटी डॉ. केजी सिंह ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, आक्रोशित भीड़ शांत नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक घटना के बाद घायल शिक्षक को एक निजी अस्पताल ले गया था, लेकिन शिक्षक के मृत घोषित होते ही वहां से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर दुर्घटना को अंजाम देने वाली कार और उसके चालक की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के प्रयास में जुटी है। इस घटना के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed