सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Trucks loaded with fruits and vegetables going towards Meerut were stopped, drivers protested

Bijnor: मेरठ की तरफ से आ रहे फल-सब्जी से लदे ट्रक रोके, चालकों ने किया विरोध, बोले- सड़ जाएगा सारा माल

अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 09 Feb 2026 03:18 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब से यूपी और उत्तराखंड के जिलों में सब्जी-फल ले जा रहे वाहनों को सोमवार को रोक दिया गया। इससे लंबा जाम लग गया। ट्रक चालकों ने कहा कि रात 11 बजे के बाद ही जाने देने की बात प्रशासन ने कही है, इससे उन्हें तगड़ा नुकसान होगा। 

Bijnor: Trucks loaded with fruits and vegetables going towards Meerut were stopped, drivers protested
रोके गए ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जलीलपुर क्षेत्र के थाना चांदपुर की पुलिस चौकी पांडवनगर के निकट मेरठ की ओर आने वाले ट्रकों को रोक दिया गया। खासकर पंजाब के अमृतसर से सब्जियां लेकर उत्तराखंड के जसपुर, काशीपुर और रुद्रपुर जा रहे ट्रक चालक सबसे अधिक परेशान हैं। उनका कहना है कि सब्जियों के खराब हो जाने पर उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ेगा, क्योंकि व्यापारी ऐसे में पूरा भुगतान नहीं करते हैं।
Trending Videos

 

Bijnor: Trucks loaded with fruits and vegetables going towards Meerut were stopped, drivers protested
विरोध जताते ट्रक चालक। - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को पांडवनगर पुलिस चौकी के पास हस्तिनापुर और मेरठ की ओर से आने वाले ट्रकों की लंबी कतारें देखी गईं। इन कतारों में खाली और भरे हुए ट्रक शामिल थे, लेकिन सब्जियों से लदे ट्रकों के चालकों की चिंताएं सबसे अधिक थीं। ट्रक चालकों अर्शपाल सिंह, लखवीर सिंह, बलविंद्र सिंह, अदनान, इकबाल, मनजीत सिंह, रिशीपाल सिंह आदि ने बताया कि सब्जियां खराब होने की स्थिति में व्यापारियों से पूरा पैसा मिलना मुश्किल हो जाता है। जो भी पैसा मिलता है, उसमें से भी कुछ राशि की भरपाई ट्रक चालकों को अपने वेतन से करनी पड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यवस्था पर सवाल, मूलभूत सुविधाओं का अभाव
चालकों ने यह भी बताया कि पुलिस रात 11 बजे के बाद ट्रकों को आगे जाने की अनुमति देने की बात कह रही है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। जिस स्थान पर ट्रकों को रोका गया है, वहां से दूर-दूर तक खाने-पीने के लिए कोई होटल या ढाबा भी नहीं है। ऐसे में भूखे-प्यासे चालकों को अपनी सब्जियों के खराब होने की चिंता सता रही है। इस घटना ने यातायात प्रबंधन और चालकों की मूलभूत सुविधाओं को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी देखें...
फार्म हाउस में हत्या: ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला शिवालिक, प्रॉपर्टी विवाद निपटाने के लिए बुलाई बैठक में बहा खून
 

इसलिए रोके वाहन
बिजनौर में कांवड़ यात्रा के चलते ट्रैफिक रूट डायवर्जन लागू किया गया है। भारी वाहनों को दिन में चलने की अनुमति नहीं है। माल वाहक वाहन रात 11 बजे से सुबह 4 बजे तक ही चल सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed