{"_id":"6a25ce89adedec463d081876","slug":"body-exhumed-from-grave-after-three-months-bijnor-news-c-27-1-bij1034-181613-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: तीन माह बाद कब्र से निकाला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: तीन माह बाद कब्र से निकाला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नहटौर। सदरुद्दीन नगर निवासी जुल्फुकार उर्फ गुड्डू की मौत के तीन माह बाद रविवार को प्रशासन ने उसका शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी की ओर से हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई।
जिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार राजकमल के नेतृत्व में गठित टीम ने सदरुद्दीन नगर के कब्रिस्तान में पहुंचकर कब्र खुलवाई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस दौरान लेखपाल मनोज कुमार, कोतवाल रवींद्र प्रताप सिंह और पुलिस बल मौजूद रहा।
जुल्फुकार की पत्नी इशरत ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया था कि तीन मार्च की शाम कार्तिक निवासी जलालपुर उसके पति को अपने साथ ले गया था। पांच मार्च की सुबह उसका शव घर पहुंचा, लेकिन मौत के कारणों की जानकारी नहीं दी गई। महिला का आरोप है कि शव पर चोटों के निशान थे और सिर से खून बह रहा था।
विज्ञापन
शिकायत में कार्तिक, शादाब व उसकी पत्नी, शान शेख, बुंदू हसन और छम्मन हुसैन पर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया गया है। महिला का कहना है कि मकान और रुपये के विवाद को लेकर उसके पति की हत्या की गई। कोतवाल रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos