सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Boring and overhead tank ready, water supply not happening

Bijnor News: बोरिंग और ओवरहेड टैंक तैयार, नहीं हो रही पानी की आपूर्ति

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Boring and overhead tank ready, water supply not happening
विज्ञापन
कासमपुरगढ़ी। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोवर्धनपुर नाबका में जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया गया है। बोरिंग कराकर पाइप लाइन भी बिछा दी गई है लेकिन योजना के करीब साढ़े तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी ग्रामीणों को पानी मुहैय्या नहीं कराया जा सका। ग्रामीणों ने डीएम से शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारू कराए जाने की मांग की है।
Trending Videos


नाबका में वर्ष 2022 को विंध्या गाजा संस्था के द्वारा 3.82 करोड़ रुपये की लागत से ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया गया है। इस ओवरहेड टैंक से पंचायत की करीब साढ़े तीन हजार से अधिक की आबादी को पेयजल का लाभ मिलेगा। ग्रामीणों के अनुसार ओवरहेड टैंक का निर्माण और बोरिंग कराकर पाइप लाइन भी बिछा दी गई है, लेकिन टैंक तथा बोरिंग से भी पानी की आपूर्ति नहीं कराई जा रही है। ग्रामीणों ने डीएम से शेष कार्य पूरा कराकर पेयजल आपूर्ति कराने की मांग की है। ग्राम निवासी उमेश कुमार का कहना है की साढ़े तीन वर्ष बीतने के बाद भी ओवरहेड टैंक से पानी नहीं मिल पा रहा है। गांव में करीब 20 सरकारी हैंडपंप ठप पड़े हैं और बाकी हैंडपंपों में दूषित पानी आ रहा है। पानी की आपूर्ति न होने से ग्रामीणों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण पीतांबर सिंह का कहना है कि ओवरहेड टैंक पूरा बन गया है। फिर भी पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। शीघ्र पानी की आपूर्ति सुचारू कराई जानी चाहिए।
ग्रामीण सुक्खन सिंह का कहना है कि विभाग की हीलाहवाली के कारण साढ़े तीन साल बीतने पर बना ओवरहेड टैंक शोपीस बना हुआ है। बोरिंग से भी सप्लाई नहीं दी जा रही है। पाइप लाइन भी सही से नहीं बिछाई गई है। उनमें लीकेज हो रही हैं। टंकी का शीघ्र शेष कार्य पूरा कराकर पानी की आपूर्ति शुरू की जानी चाहिए। ग्राम निवासी मुखराम सिंह का कहना है कि विभाग द्वारा इसमें लापरवाही बरती जा रही है। पानी की आपूर्ति के लिए कई बार जल निगम के भी अधिकारियों से मांग की जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पानी की शीघ्र आपूर्ति की जाए। जल निगम के सहायक अभियंता अकबर हसन ने बताया कि अधिकतर कार्य पूरा करा दिया गया है। शेष कार्य पूरा कराकर शीघ्र पेयजल समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed