सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bulandshahr police arrested two people including a woman in a theft case.

Bijnor News: चोरी के मामले में बुलंदशहर पुलिस ने महिला समेत दो को पकड़ा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bulandshahr police arrested two people including a woman in a theft case.
विज्ञापन
धामपुर/बिजनौर। बुलंदशहर में हुई 27 लाख की चोरी के मामले में बुलंदशहर पुलिस ने शनिवार को धामपुर के सराफा बाजार में एक व्यापारी के यहां दबिश दी। सोना चांदी गलाने के मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर बुलंदशहर रवाना हो गई है । इससे पहले धामपुर के पक्का बाग निवासी एक महिला को रुड़की से पुलिस गिरफ्तार कर लाई थी।
Trending Videos

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुछ दिनों पहले बुलंदशहर इलाके में चोरों ने 27 लाख रुपये की नगदी, सोने चांदी के जेवर चोरी किए गए थे। इस मामले में बुलंदशहर कोतवाली में प्राथमिक की दर्ज है। जांच में सामने आया कि चोरी में धामपुर के गिरोह का हाथ शामिल है। इस दौरान जानकारी मिली कि धामपुर के पक्का बाग निवासी एक महिला शामिल है। पुलिस ने जब उसको ट्रेस किया और रुड़की से हिरासत में लेकर धामपुर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुलंदशहर पुलिस ने जब महिला से ज्वेलरी की बाबत जानकारी की तो उसने बताया कि ज्वेलरी को धामपुर के व्यापारी को बेच चुकी है। महिला की निशानदेही पर शनिवार देर शाम बुलंदशहर पुलिस ने धामपुर कोतवाली पुलिस में आमद दर्ज कराने के बाद फल चौराहा स्थित एक प्रतिष्ठान पर छापा मारा। बंदूकचियान निवासी व्यापारी उसका सहयोगी बुलंदशहर पुलिस की हिरासत में आ गया। बताया गया कि पुलिस महिला सहित एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर बुलंदशहर ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed