{"_id":"69a9cde0772d8bed51012566","slug":"clinic-operator-shot-dead-while-attending-to-patients-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-173875-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मरीज देख रहे क्लीनिक संचालक की गोली मार कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मरीज देख रहे क्लीनिक संचालक की गोली मार कर हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनाैर के नगीना में सरेशाम हुई वारदात, खून की जांच रिपोर्ट दिखाने के बहाने राजकुमार के केबिन में घुसा था आरोपी
माैके पर बाइक छोड़कर फरार, पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। कस्बे में देर शाम सात बजे मरीज देख रहे क्लीनिक संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या आरोपी मरीज बनकर पहुंचा था। वारदात को अंजाम देकर अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया। आरोपी की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
धामपुर मार्ग पर टेलीफोन एक्सचेंज के पास गाजियाबाद निवासी राजकुमार (38) ने शिवालय हेल्थ केयर नाम से करीब डेढ़ साल से निजी अस्पताल खोल रखा है। अस्पताल के डॉ. मूसा इब्राहिम ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे जब राजकुमार अपनी केबिन में बैठे थे तो वह बराबर में पड़ी दूसरी कुर्सी पर मौजूद थे। तभी एक करीब 25 वर्ष का युवक आया। राजकुमार को खून जांच की रिपोर्ट दिखाने लगा। जैसे ही राजकुमार उसकी रिपोर्ट को देखने लगे तभी तेज धमाका हुआ। खून से लथपथ राजकुमार उनके ऊपर गिर गए।
मूसा का दावा है कि हमलावर युवक अपने बैग से हथियार निकाल कर राजकुमार को मारा था। इसके बाद वह अचेत होकर जमीन पर गिर गए और खून बहने लगा। पुलिस को सूचना देने के साथ ही गंभीर अवस्था में घायल राजकुमार को नगीना के सरकारी अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर अंजनी कुमार चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ पहले अस्पताल तथा बाद में मौके पर पहुंचे।
उधर, मौके पर पहुंचे एसपी देहात प्रकाश कुमार ने बताया कि राजकुमार की गोली मारकर हत्या की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विशाल दिवाकर ने बताया कि प्रथम दृष्टि में दिल के पास धारदार हथियार से हमला किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही बात सामने आ पाएगी।
राजकुमार मौत के कारणों का सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने या सीसीटीवी कैमरे में घटना को देखने के बाद ही चलेगा। फोरेंसिक टीम घटना स्थल की जांच कर रही है। -डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी, सीओ
राजकुमार की डिग्री और अस्पताल के पंजीकरण पर सवाल
राजकुमार पुत्र धर्मपाल डी ब्लॉक हाउस नंबर 180 नंदीग्राम गाजियाबाद के रहने वाले हैं। राजकुमार ने अपने फ्लेक्सी बोर्ड पर एमडी लिख रखा है। उसके नीचे बाल रोग विशेषज्ञ लिखा है, जबकि दूसरे बोर्ड पर मैनेजिंग डायरेक्टर लिखा है, जिसका मतलब कि वह अस्पताल के प्रबंध निदेशक हैं। राजकुमार की डिग्री और अस्पताल के पंजीकरण पर सवाल उठ रहे हैं। उनके पास डाॅक्टर की काैन सी डिग्री है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। सीएमओ बिजनौर काैशलेंद्र सिंह का कहना है कि जांच कराई जा रही है कि क्लीनिक रजिस्टर्ड है या नहीं। इसकी अभी जानकारी नहीं है कि क्लिनिक रजिस्टर्ड है डॉक्टर के पास डिग्री है या नहीं। पुलिस को संदेह है कि राजकुमार के पास बाल रोग विशेषज्ञ की डिग्री नहीं है। वह इसकी जांच कर रही है।
Trending Videos