पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Coaching center running in basement sealed, notice issued to two

Bijnor News: बेसमेंट में चल रहा कोचिंग सेंटर सील, दो को नाेटिस जारी

Sat, 27 Jun 2026 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Coaching center running in basement sealed, notice issued to two
धामपुर। प्रशासन, पुलिस टीम अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों, कॉमर्शियल भवनों पर अग्निशमन व्यवस्था परखने के लिए छापा मार रही है। टीम ने क्षत्रिय नगर में बेसमेंट में संचालित एक कोचिंग सेंटर को सील कर दिया गया है जबकि, दो संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि अब तक धामपुर क्षेत्र में लगभग 30 से अधिक कोचिंग सेंटरों, कॉमर्शियल भवनों,होटलों, बेसमेंट में चल रहे अस्पतालों की चेकिंग की जा चुकी है। क्षत्रिय नगर में एक भवन के बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटर को बृहस्पतिवार को सील कर दिया गया है। इस्लामिया मुसाफिर खाने के संचालक और रामा रेजिडेंसी के निकट संचालित एक गेस्ट हाउस के मालिक को नोटिस जारी किया गया है। अगर, इनके द्वारा निर्धारित मानकों पर गेस्ट हाउस का संचालन नहीं हुआ तो भवन सील किए जाएंगे। सभी लोगों को सचेत किया जा रहा है कि वह भवनाें में कोई ऐसा सामान ना रखें जो ज्वलनशील हो या जिससे विस्फोटक स्थिति पैदा हो सकती हो। शुक्रवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से सात भवनों की चेकिंग की। चेकिंग में मानक विरुद्ध संचालित भवनों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed