पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Complaint of scam in NHM, team will come from Lucknow soon

Bijnor News: एनएचएम में घोटाले की शिकायत, लखनऊ से जल्द आएगी टीम

Sat, 27 Jun 2026 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Complaint of scam in NHM, team will come from Lucknow soon
अमन कुमार शर्मा
विज्ञापन

बिजनौर। स्वास्थ्य विभाग के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में वित्तीय अनियमितताओं को लेकर दिसंबर 2025 में अपर मिशन निदेशक से शिकायत की गई थी। अब इस मामले में शासन स्तर से जांच प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही लखनऊ से टीम बिजनौर जांच करने पहुंच सकती है।

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल निवासी मनोज सिंह ने 22 दिसंबर 2025 को शपथ पत्र के माध्यम से अपर मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से वित्तीय अनियमितता की शिकायत की थी। उन्होंने बिजनौर सीएमओ कार्यालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत हुए बजट के दुरुपयोग, टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता, कमीशनखोरी, घटिया सामग्री की आपूर्ति, जीएसटी चोरी से संबंधी शिकायत की थी। अब अपर मिशन निदेशक धीरेंद्र सिंह सचान ने महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं को वित्तीय अनियमितताओं की जांच करने के पत्र लिखा है। सूत्रों के अनुसार जल्द ही लखनऊ से प्रशासनिक अधिकारियों और ऑडिटर की टीम जांच के लिए बिजनौर पहुंच सकती है।
विज्ञापन

करोड़ों रुपये के घोटाले के आरोप
मनोज सिंह का आरोप है कि बिजनौर सीएमओ कार्यालय के एनएचएम में करोड़ों रुपये का घोटाला किया गया है। ठेकेदारों से मिलकर पोर्टल पर बिल अपलोड करने में हेराफेरी भी आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि 2018 से 2026 तक कई करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला स्तर पर जांच के लिए पहले ही गठित हो चुकी तीन सदस्य कमेटी
मनोज सिंह द्वारा भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद मिशन निदेशक के निर्देश पर स्थानीय स्तर पर भी एनएचएम के घोटालों की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। इसके बाद फरवरी में जिलाधिकारी जसजीत कौर ने मुख्य विकास अधिकारी, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता, जिला पंचायत के वित्त परामर्शदाता की तीन सदस्य कमेटी गठित की जो तथ्यों के आधार पर जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी।

समीपुर स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात है शिकायतकर्ता
शिकायतकर्ता मनोज सिंह समीपुर स्वास्थ्य केंद्र पर हेल्थ ऑफिसर के पद पर 2021 से तैनात थे। अब उनका तबादला एटा हो चुका है। नियम विरुद्ध तबादले का आरोप लगाते हुए मनोज ने प्रयागराज हाईकोर्ट में रिट दायर की है।


वर्जन::
एनएचएम में कोई वित्तीय अनियमितता सामने नहीं आई है। प्रत्येक वर्ष एनएचएम का ऑडिट होता है। तबादला होने के बाद शिकायतकर्ता लगातार शिकायत करता आ रहा है।
....डॉ. कौशलेंद्र सिंह, सीएमओ, बिजनौर

सीएमओ कार्यालय के एनएचएम में वित्तीय अनियमितताओं की जांच की जा रही है। शिकायतकर्ता ने अपने तथ्य प्रस्तुत कर दिए हैं। सीएमओ कार्यालय से तथ्य मिलने के बाद उनका अध्ययन करेंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ....रणविजय सिंह, सीडीओ, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed