सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Construction of wildlife corridors will be completed by June

Bijnor News: जून तक पूरा हो जाएगा वन्य जीव गलियारों का निर्माण

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Construction of wildlife corridors will be completed by June
विज्ञापन
बिजनौर/नजीबाबाद। काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन मार्ग का निर्माण कार्य जल्द पूरा होने की उम्मीद है। वन्य जीव गलियारों का निर्माण अंतिम चरण में है। जून तक सभी कॉरिडोर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा
Trending Videos

काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन के निर्माण कार्य ने नजीबाबाद क्षेत्र में तेजी पकड़ी है। चिड़ियापुर क्षेत्र में फोरलेन का निर्माण कार्य जोरों पर है। एनएचएआई ने निर्माण कंपनी को जून तक फोरलेन निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए थे। फोरलेन निर्माण कार्य पूरा होने से राहगीरों की आवागमन संबंधी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई के वरिष्ठ अभियंता विनोद उनियाल ने बताया कि काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन पर वन्य जीव गलियारों के निर्माण ने तेजी पकड़ी है। वन्य जीव गलियारों का निर्माण अंतिम चरण में है। चिड़ियापुर क्षेत्र में तीन वन्य जीव गलियारों का स्ट्रक्चर पूरा हो चुका है। एक बने जीव गलियारे के तीन पिलर बनाए जाने हैं। अप्रैल तक काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद वन्य जीव गलियों को फोरलेन से जोड़ने का काम शुरू किया जाएगा। विनोद उनियाल ने बताया कि वन्य जीव गलियारों का काम जून माह में पूरा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed