सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Council portal activated, online registration for Class 9 begins

Bijnor News: परिषद पोर्टल हुआ सक्रिय, कक्षा-9 का ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Council portal activated, online registration for Class 9 begins
विज्ञापन
बिजनौर। नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत के साथ ही परिषद पोर्टल सक्रिय रहेगा, जिसके माध्यम से कक्षा-9 के विद्यार्थियों का पंजीकरण ऑनलाइन किया जा सकेगा। विद्यार्थियों के प्रवेश के साथ-साथ पंजीकरण प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। इस दौरान विद्यार्थियों के नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि सहित अन्य आवश्यक विवरणों का विद्यालयी अभिलेखों से मिलान कर लिया जाएगा।
Trending Videos

जिले में 414 राजकीय, एडेड और वित्तविहीन हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट विद्यालय संचालित हैं। वर्तमान शैक्षिक सत्र में निर्धारित शैक्षिक पंचांग के अनुसार विद्यालयों में शिक्षण कार्य के साथ-साथ पाठ्य सहगामी गतिविधियों का संचालन भी नियमित रूप से किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से सभी प्रधानाचार्यों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिविनि जयकरन यादव ने इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि पंजीकरण प्रक्रिया को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाए, ताकि आगे की शैक्षिक गतिविधियों में किसी प्रकार की बाधा न आए। इन व्यवस्थाओं से न केवल प्रशासनिक प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी, बल्कि विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर को बेहतर बनाने में भी सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



परीक्षा आवेदन से पूर्व अनापत्ति प्रमाणपत्र अनिवार्य
शैक्षिक पांचांग के अनुसार कक्षा-10 एवं 12 के विद्यार्थियों के परीक्षा आवेदन को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा आवेदन से पहले विद्यार्थियों के विवरण का विद्यालयी रिकॉर्ड से मिलान अनिवार्य होगा। अभिभावकों से अनापत्ति प्रमाणपत्र लेना आवश्यक रहेगा। इसके बाद ही आवेदन प्रक्रिया पूर्ण मानी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed