सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Crushing season of six sugar mills closed

Bijnor News: छह चीनी मिलों का पेराई सत्र बंद

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Crushing season of six sugar mills closed
विज्ञापन
धामपुर बिजनौर। जनपद में गन्ने का करीब 2.55 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल है। गन्ना पेराई के लिए जिले में दस चीनी मिल हैं। जिले की चीनी मिलें अभी तक नौ करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी हैं। वर्तमान में 10 में से छह चीनी मिलों का पेराई सत्र बंद हो गया है। चार चीनी मिलों का संचालन चल रहा है। इनमें गन्ना आवक कम है और धामपुर ने क्रय केंद्रों को फ्री यानी बिना पर्ची तौल आरंभ कर दी है।
Trending Videos

धामपुर चीनी मिल के उपाध्यक्ष निष्काम गुप्ता ने बताया कि शनिवार को मिल बंदी का तीसरा नोटिस जारी कर दिया गया है। जिसमें पांच अप्रैल तक किसानों ने गन्ने की आपूर्ति करने का सुझाव दिया गया है। बताया गया कि धामपुर मिल की ओर से सभी क्रय केंद्र फ्री कर दिए गए हैं। उन्होंने किसानों से अपील की है कि जिस किसान के पास जितना भी गन्ना खेतों में खड़ा है। वह तत्काल 5 अप्रैल तक आपूर्ति कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि मिल की गन्ना पेराई करने की क्षमता 1.40 लाख क्विंटल है, पर 70 हजार क्विंटल गन्ने की आपूर्ति हो रही है। उन्होंने किसानों से गन्ने की अधिक पैदावार लेने के लिए अभी से ही पैड़ी प्रबंधन प्रणाली को अपना कर गन्ने की खेती करने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed