{"_id":"69af24a48572eafeb505e581","slug":"dog-news-bijnor-news-c-28-1-bpt1002-147981-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कुत्तों और बंदरों के काटने से 38 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कुत्तों और बंदरों के काटने से 38 लोग घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल। क्षेत्र में कुत्तों व बंदरों की दहशत बढ़ती जा रही है। सोमवार को इन्होंने 38 लोगों को काटकर घायल कर दिया। घायलों ने प्राथमिक स्वास्थ्य रटौल में पहुंचकर एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाई।
रटौल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सुबह से ही कुत्तों व बंदरों के काटने से घायल लोगों की भीड़ लगी रही। रटौल कस्बे के अनुज ने बताया कि वह घर से बाजार जा रहा था, तभी कुत्ते ने पैर में काटकर घायल कर दिया। फ्राइम व शहजादी ने बताया कि घर के बाहर खड़े थे तो कुत्ते ने पैर में काट लिया। इसके अलावा महताब, अकबर, भगौट निवासी तुषार, सोराज, मनीष, सचिन, पूरनपुर नवादा निवासी अमन व निरोजपुर निवासी अर्णव को भी कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया। डगरपुर निवासी सचिन, सरफाबाद निवासी रिशु, अकबर, अफहान, नईम, गौना निवासी मोहित, मोंटी, मानवी, लहचौड़ा निवासी नीरज, फुलैरा निवासी बंटी, सीमा देवी को भी कुत्तों ने हमला कर घायल किया।
विनयपुर निवासी मयंक, नंगला निवासी देव, सतबीर, शिवम, तिगरी निवासी रानी आदि को बंदरों ने काटकर घायल किया। घायलों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाई। देवेंद्र, सतीश, सलाउद्दीन, उमरदीन आदि ने कहा कि कई बार शिकायत करने के बाद भी बंदरों व कुत्तों को नहीं पकड़वाया जा रहा है। इससे काफी परेशानी हो रही है। खेकड़ा सीएचसी अधीक्षक डॉ. ताहिर हसन ने बताया कि रटौल पीएचसी पर कुत्तों व बंदरों के काटने से पहुंचे घायलों को एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई।
Trending Videos