सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Eight religious places including Vidur Ashram will be beautified in Bijnor

Bijnor News: बिजनौर में विदुर आश्रम समेत आठ धार्मिक स्थलों का होगा सुंदरीकरण

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Eight religious places including Vidur Ashram will be beautified in Bijnor
विज्ञापन
बिजनौर। जनपद बिजनौर में महात्मा विदुर आश्रम समेत आठ धार्मिक स्थलों का सुंदरीकरण और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके लिए पर्यटन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जनपद में आठ पर्यटन विकास परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। इन परियोजनाओं के लिए 909 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
Trending Videos

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने सूचना विभाग के माध्यम से यह जानकारी दी। बताया कि बढ़ापुर विधानसभा में संत शिरोमणि रविदास मंदिर के लिए 44 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। सदर विधानसभा में उमा महेश आश्रम निजामतपुरा गंज के लिए 40 लाख रुपये, नूरपुर स्थित झंडेवाला बाबा मंदिर के लिए 30 लाख रुपये, बिजनौर में विदुर कुटी स्थल के समेकित विकास के लिए 4 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। यह कार्य सीएनडीएस संस्था द्वारा कराया जाएगा। नगीना में श्रीराम लीला बाग मंदिर के लिए 111 लाख रुपये का प्रावधान है। नहटौर में अड्डे वाला बाबा के लिए 87 लाख रुपये और धामपुर में केड़ीवाले बाबा के लिए 50 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। धामपुर के अल्हेपुर धाम में स्थित स्थल के विकास के लिए 112 लाख रुपये की धनराशि मंजूर हुई है। यूपीएसटीडीसी को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विकास कार्यों से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। श्रद्धालुओं को आस्था स्थलों तक पहुंचने में आसानी होगी। कार्यदायी संस्थाओं को गुणवत्ता और समय के साथ सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। यह पहल क्षेत्र के पर्यटन को बढ़ावा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed