सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Holi burning took place in Najibabad from late evening till four in the morning.

Bijnor News: नजीबाबाद में देर शाम से तड़के चार बजे तक हुआ होली दहन

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Holi burning took place in Najibabad from late evening till four in the morning.
नजीबाबाद के सेवाराम में धूं-धूं कर जलती होली। स्रोत क्षेत्रवासी
विज्ञापन
नजीबाबाद/जलालाबाद /मंडावली। सतरंगी पर्व होली पर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में देर शाम से तड़के चार बजे तक होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित किए गए। होलिका दहन के साथ लोगों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
Trending Videos

नगर के प्रमुख स्थानों और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रेम, सद्भाव और समरसता के पर्व होली पर होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित हुए। नगर के छतरी वाला कुआं पर सोमवार की देर शाम लोगों ने होली का दहन किया। तड़के करीब चार बजे गुरुद्वारे के निकट मकबरा क्षेत्र में होलिका दहन हुआ। पप्पू के नेतृत्व में आयोजित होलिका दहन में रमाकांत वालिया ,कमलकांत वालिया, प्रशांत राजपूत, देवेंद्र चौधरी, सलिल विद्यार्थी, मुकुल राजपूत सहित क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया। संतोषी माता मंदिर क्षेत्र, चौक बाजार, डबल फाटक, मजीदगंज, मकबरा वाल्मीकि बस्ती, आदर्श नगर सहित नगर के दर्जनों क्षेत्र में सोमवार की रात से मंगलवार की तड़के तक होलिका दहन आयोजित किए गए। जलालाबाद के होली चौक ,प्रेम नगर ,हरिजन बस्ती ,काशीरामपुर, नगर पंचायत साहनपुर, नांगल सोती, मंडावली में भी कई स्थानों पर होली दहन किया गया। होली दहन में क्षेत्रीय लोगों ने भाग लेकर सुख समृद्धि की कामना की। बुधवार को आज होली रंग खेला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed