सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Indane gas quota reduced by company, agency owners and consumers upset

Bijnor News: इंडेन गैस का कोटा कंपनी ने कम किया, एजेंसी स्वामी और उपभोक्ता परेशान

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Indane gas quota reduced by company, agency owners and consumers upset
विज्ञापन
नजीबाबाद। कुकिंग गैस की किल्लत से उपभोक्ता परेशान है। गैस कंपनियों ने एजेंसियों को दी जाने वाली कुकिंग गैस का कोटा कम कर दिया है, जिससे समस्या जटिल हो गई है।
Trending Videos

नगर में इंडेन, भारत और हिंदुस्तान कंपनियों की कुकिंग गैस का वितरण होता है। सर्वाधिक उपभोक्ता इंडेन गैस से जुड़े हैं। खाड़ी युद्ध की स्थिति के बाद से कुकिंग गैस संकट लगातार गहराता जा रहा है। स्थानीय इंडेन गैस की नजीबाबाद गैस एजेंसी पर लगभग 38 हजार से अधिक उपभोक्ता पंजीकृत हैं। भारत गैस एजेंसी के करीब 29 हजार और हिंदुस्तान गैस एजेंसी पर लगभग 12 हजार उपभोक्ता पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुकिंग गैस की एजेंसियों पर समय से उपलब्धता, बुकिंग और होम डिलीवरी को लेकर गैस एजेंसी स्वामी और उपभोक्ता दोनों ही काफी समय से परेशान हैं। इंडेन कुकिंग गैस से संबंधित उपभोक्ता सर्वाधिक परेशान हैं। होम डिलीवरी समय पर नहीं हो पाने से उपभोक्ता सवेरे से ही गैस गोदाम पर लाइनों में जाकर खड़े हो जाते हैं। घंटों इंतजार के बाद भी अनेक उपभोक्ताओं को बिना सिलिंडर लौटना पड़ रहा है।
इंडेन गैस के नजीबाबाद गैस एजेंसी स्वामी रोहित राज का कहना है कि उन्हें प्रतिमाह औसतन 70 गाड़ी कुकिंग गैस लोड मिल रहा था। अब करीब 20 गाड़ी लोड सीमित हो गया है। इसके बावजूद बुकिंग के अनुसार होम डिलीवरी कराने के प्रयास जारी हैं।
हिंदुस्तान गैस एजेंसी स्वामी विजय कुमार का कहना है कि हाल ही में कंपनी ने उनके लोड में भी कटौती की है। फिलहाल गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी आदि की स्थिति सामान्य है।
भारत गैस एजेंसी स्वामी गुरपाल सिंह भारत गैस की ओर से कुकिंग गैस की होम डिलीवरी फिलहाल नियंत्रण में होने की बात कहते हैं। उनका कहना है कि कंपनी ने फिलहाल भारत गैस का कोटा कम नहीं किया है।
कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की सार्वजनिक बिक्री प्रभावित
कुकिंग गैस के कॉमर्शियल सिलिंडर होटल आदि कारोबारी प्रतिष्ठानों को काफी समय से नहीं दिए जा रहे। स्थानीय स्तर पर गैस एजेंसियां जिला प्रशासन के निर्देश पर कॉमर्शियल सिलिंडर केवल सरकारी कंपनियों, अस्पताल, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, दिव्यांग आश्रमों आदि को ही उपलब्ध करा रहे हैं।
शादियों का सीजन, कुकिंग गैस की बढ़ी मांग
शादियों का सीजन चल रहा है। विवाह समारोह के आयोजन में कुकिंग गैस के लिए लोग परेशान हैं। शादी के कार्ड के साथ आवेदन करने वालों को भी समय से कुकिंग गैस नहीं मिल पा रही। पूर्ति विभाग डीएसओ और गैस कंपनी प्रतिनिधियों से स्वीकृति मिलने के बाद ही विवाह समारोह के लिए गैस मिलने की बात कहते हैं। विवाह समारोह और होटलों पर कुकिंग गैस की पर्याप्त उपलब्धता देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed