सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Instructions to increase the home delivery system of Indane Gas

Bijnor News: इंडेन गैस की होम डिलीवरी व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Instructions to increase the home delivery system of Indane Gas
विज्ञापन
नजीबाबाद। इंडेन गैस सर्विस की रसोई गैस होम डिलीवरी व्यवस्था पटरी पर न आने से उपभोक्ता परेशान है। इंडेन गैस सर्विस के स्वामी रोहित राज को एसडीम शैलेंद्र कुमार सिंह ने होम डिलीवरी व्यवस्था बढ़ाने, प्रतीक्षा सूची के उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द गैस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
Trending Videos

रोहित राज ने बताया 11 से 16 अप्रैल तक लगभग 1800 से अधिक उपभोक्ताओं को अभी होम डिलीवरी के अंतर्गत सिलिंडर वितरित किराए जाने हैं। प्रतिदिन औसतन 500 से 600 सिलिंडर उपभोक्ताओं को दिए जा रहे हैं। एजेंसी स्वामी ने बताया होम डिलीवरी लेकर जाने वाले डिलीवरी मैन के साथ अनेक उपभोक्ताओं द्वारा दुर्व्यवहार किया जा रहा है, जिससे होम डिलीवरी व्यवस्था प्रभावित हो रही है। गैस एजेंसी स्वामी गैस बुक कराने के बाद डीएससी (ओटीपी)उपभोक्ताओं को देरी से मिलने से भी होम डिलीवरी प्रभावित होने की प्रशासन को जानकारी दी। एजेंसी द्वारा पिछले तीन दिन से देर शाम तक उपभोक्ताओं को सिलिंडर उपलब्ध कराए रहे हैं। बुधवार को एजेंसी स्वामी रोहित राज की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उपचार के लिए अस्पताल जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडेन गैस एजेंसी को केवाईसी कराने वाले उपभोक्ताओं के बढ़ते दबाव और वर्तमान में प्रतिदिन अधिक गैस वितरण के लिए पर्याप्त डिलीवरी मैन उपलब्ध नहीं हैं। जिससे गैस वितरण की समस्या पटरी पर आने में विलंब हो रहा है।
एजेंसी की ओर से केवाईसी के लिए लगाया अतिरिक्त स्टाफ भी कम पड़ रहा है। अनेक उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्हें अप्रैल की प्रथम सप्ताह में बुक कराई गैस नहीं मिल पाई है। बुकिंग कैंसिल होने वाले अनेक उपभोक्ताओं दोबारा बुकिंग नहीं करा रहे। नियमानुसार बुकिंग कैंसिल होने के बाद नई बुकिंग कराने पर ही उपभोक्ताओं को डीएससी के साथ गैस की होम डिलीवरी संभव है।
एसडीम शैलेंद्र कुमार सिंह ने एजेंसी स्वामी द्वारा जल्द से जल्द लंबित होम डिलीवरी उपभोक्ताओं को पहुंचाने के प्रयास की जानकारी थी उन्होंने उपभोक्ताओं से डिलीवरी मैन और एजेंसी का सहयोग करने की भी सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed