{"_id":"69f3a31d60fc7b64410e5325","slug":"investigation-of-phone-numbers-of-cyber-criminals-is-underway-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-178374-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: साइबर अपराधियों के फोन नंबरों की हो रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: साइबर अपराधियों के फोन नंबरों की हो रही जांच
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। महिला को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपियों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें जुटी हैं। एसओजी और सर्विलांस को भी इस मामले का जिम्मा सौंपा गया है। साइबर अपराध और ब्लैकमेलिंग का पहलू जांच के दायरे में है। फिलहाल कॉल करने वालों के नंबर तस्दीक किए जा रहे हैं।
शहर कोतवाली के गांव भोगी में मोनिका (29) पत्नी रणधीर ने सोमवार की रात दुपट्टे से लगाए गए फंदे पर लटककर जान दे दी थी। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही मंगलवार को मोनिका का अंतिम संस्कार भी कर दिया। मोनिका की मौत के बाद उसके फोन पर आ रहे धमकी भरे फोन से खुलासा हुआ कि साइबर अपराधियों ने फोन करके मोनिका का मानसिक तौर पर उत्पीड़न ही नहीं किया बल्कि उसे ब्लैकमेल भी किया गया।
मोनिका ने तंग आकर कुछ रकम आरोपियों के खातों में भी डलवाई थी। साइबर अपराधियों ने पूरे परिवार को केस में फंसाने के लिए धमकाया, मामले में बुधवार को परिवार वालों ने पुलिस को सूचना देकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
एसपी अभिषेक झा ने मामले को गंभीरता से लिया और तीन टीमों को गठन कर दिया था। एसओजी और सर्विलांस को भी लगाया गया है। फिलहाल कॉल डिटेल और मोबाइल में मिले तीन नंबरों की कुंडली खंगाली जा रही है। सूत्रों के अनुसार एक नंबर गैर राज्य का मिला है। उक्त नंबर जिसके पास है, पुलिस उसकी पहचान तस्दीक करने में जुटी है। संभावना है कि जल्द ही आरोपियों तक पुलिस जल्द ही पहुंच जाएगी।
Trending Videos